मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

जिला कलेक्टर नमित मेहता ने किया बड़गांव उपखण्ड का निरीक्षण

सड़क मरम्मत कार्यों का लिया जायजा

मुख्य बिंदु
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों के क्रम में जिला कलेक्टर नमित मेहता जिले के विभिन्न इलाकों के नियमित रूप से दौरे कर रहे है।
  • इसी क्रम में जिला कलेक्टर मेहता ने मंगलवार को बड़गांव उपखण्ड क्षेत्र का दौरा कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं और विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
  • इस दौरान उन्होंने उपखण्ड कार्यालय बड़गांव पहुंचकर विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया तथा कार्यालयीन कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
  • निरीक्षण के दौरान कलेक्टर मेहता ने अधिकारियों को आमजन से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
  • उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
  • इसके बाद कलेक्टर ने बड़गांव उपखण्ड क्षेत्र के ईसवाल गांव का दौरा कर एसडीआरएफ मद के तहत क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के मरम्मत कार्यों का मौके पर निरीक्षण किया।
WAf𝕏TGin🖨
जिला कलेक्टर नमित मेहता ने किया बड़गांव उपखण्ड का निरीक्षण

उदयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों के क्रम में जिला कलेक्टर नमित मेहता जिले के विभिन्न इलाकों के नियमित रूप से दौरे कर रहे है।

इसी क्रम में जिला कलेक्टर मेहता ने मंगलवार को बड़गांव उपखण्ड क्षेत्र का दौरा कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं और विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने उपखण्ड कार्यालय बड़गांव पहुंचकर विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया तथा कार्यालयीन कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर मेहता ने अधिकारियों को आमजन से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

इसके बाद कलेक्टर ने बड़गांव उपखण्ड क्षेत्र के ईसवाल गांव का दौरा कर एसडीआरएफ मद के तहत क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के मरम्मत कार्यों का मौके पर निरीक्षण किया।

उन्होंने कार्य की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। दौरे के क्रम में कलेक्टर गोगुन्दा भी पहुंचे, जहां उन्होंने सड़क मरम्मत कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया।

उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से कार्य की स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर दीपेंद्र सिंह, एसडीएम बड़गांव लतीका पालीवाल, एसडीएम गोगुन्दा शुभम भैसारे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।