मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

नाथद्वारा समाज सोसायटी उदयपुर शपथग्रहण समारोह आयोजित

मुख्य बिंदु
  • नाथद्वारा समाज सोसायटी परिवार उदयपुर के तत्वावधान में धाकड़ गार्डन, बेदला माता में नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ।
  • संस्था संरक्षक गणेश डागलिया एवं देवस्थान विभाग के पूर्व आयुक्त दिनेश कोठारी ने सभी पदाधिकारियों को संस्थान के लिए निष्ठा पूर्वक कार्य करने की शपथ दिलाई ।
  • पारिवारिक कार्यक्रम में कई व्यक्तिगत प्रतिभाओं ने अपनी परफॉर्मेंस से उपस्थित जन समूह का मन मोह लिया,धाकड़ गार्डन के डायरेक्टर धु्रव प्रकाश धाकड़ ने सभी उत्साही प्रतियोगियों को अपनी ओर से पारितोषिक देकर उत्साह वर्धन किया।
  • संस्था में आयें नए सदस्यों में प्रकाश कोठारी, तारा देवी रामलाल डांगी ,शारदा देवी , रंजना संजय मुरड़िया का स्वागत किया गया।
  • इस अवसर पर धु्रव प्रकाश धाकड़ ने जीवन रक्षक किट बांटे तथा उसका महत्व बताया एवं पर्यावरण संरक्षण में सभी को भागीदार बनने हेतु आमंत्रित किया।
  • संस्थान के सचिव सुशील पालीवाल एवं अध्यक्ष नंदलाल कुमावत ने स्नेह भोज पश्चात सभी का सहयोग हेतु धन्यवाद आभार प्रकट किया।
WAf𝕏TGin🖨
नाथद्वारा समाज सोसायटी उदयपुर शपथग्रहण समारोह आयोजित

उदयपुर। नाथद्वारा समाज सोसायटी परिवार उदयपुर के तत्वावधान में धाकड़ गार्डन, बेदला माता में नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ।

संस्था संरक्षक गणेश डागलिया एवं देवस्थान विभाग के पूर्व आयुक्त दिनेश कोठारी ने सभी पदाधिकारियों को संस्थान के लिए निष्ठा पूर्वक कार्य करने की शपथ दिलाई ।

पारिवारिक कार्यक्रम में कई व्यक्तिगत प्रतिभाओं ने अपनी परफॉर्मेंस से उपस्थित जन समूह का मन मोह लिया,धाकड़ गार्डन के डायरेक्टर धु्रव प्रकाश धाकड़ ने सभी उत्साही प्रतियोगियों को अपनी ओर से पारितोषिक देकर उत्साह वर्धन किया।

संस्था में आयें नए सदस्यों में प्रकाश कोठारी, तारा देवी रामलाल डांगी ,शारदा देवी , रंजना संजय मुरड़िया का स्वागत किया गया। इस अवसर पर धु्रव प्रकाश धाकड़ ने जीवन रक्षक किट बांटे तथा उसका महत्व बताया एवं पर्यावरण संरक्षण में सभी को भागीदार बनने हेतु आमंत्रित किया। संस्थान के सचिव सुशील पालीवाल एवं अध्यक्ष नंदलाल कुमावत ने स्नेह भोज पश्चात सभी का सहयोग हेतु धन्यवाद आभार प्रकट किया।