मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

उदयपुर की पहली बेटी रुद्राक्षी सिंह ने सेना में जज एडवोकेट जनरल शाखा में कमीशन प्राप्त किया

-उदयपुर पहुंचने पर होटल एसोसिएशन ने किया स्वागत, विदेशी पर्यटकों ने खिंचवाए फोटो

WAf𝕏TGin🖨
उदयपुर की पहली बेटी रुद्राक्षी सिंह ने सेना में जज एडवोकेट जनरल शाखा में कमीशन प्राप्त किया

उदयपुर। उदयपुर की एक और बेटी ने लेकसिटी का नाम रोशन किया है। लेफ्टिनेंट रुद्राक्षी सिंह इंदा पुत्री स्व. तरुणसिंह ने 7 मार्च, 2026 को ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, चेन्नई से जज एडवोकेट जनरल शाखा में कमीशन प्राप्त किया। उदयपुर में यह कमीशन प्राप्त करने वाली पहली बेटी है। बुधवार को उदयपुर आगमन पर रुद्राक्षी सिंह का भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।

रुद्राक्षी सिंह के बडे पापा शक्तिसिंह ने बताया कि यह उनके पूरे परिवार और होटल एसोसिएशन के लिए बड़े गर्व और सम्मान की बात है कि वह एक महिला अधिकारी के रूप में भारतीय सेना की टुकड़ियों का नेतृत्व करेंगी।

वह उदयपुर से पहली जेएजी अधिकारी भी हैं। रुद्राक्षी सिंह ने यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लॉ, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय से बीकॉम एलएलबी की पढ़ाई पूरी की और प्रथम श्रेणी में पास हुईं।

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली से इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स एंड मैनेजमेंट में एलएलएम किया। रिसर्च एसोसिएट और लेजल एडवाइजर और एक शिक्षक के रूप में काम करना शुरू किया।

साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की। इससे पहले इंडियन नेवी के लिए रेकमंडेशन मिली थी, लेकिन कुछ अंकों से सीट छूट गई।

आखिरकार 7वें प्रयास में इंडियन आर्मी के लिए रेकमंडेशन मिली और 2025 में जेएजी मेरिट लिस्ट में ऑल इंडिया रैंक 4 हासिल की।

ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, चेन्नई में 11 महीने का प्रशिक्षण पूरा किया और 7 मार्च, 2026 को इंडियन आर्मी के जज एडवोकेट जनरल विभाग में लेफिटनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त किया।

उदयपुर आगमन पर रुद्राक्षी सिंह का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर होटल एसोसिएशन अध्यक्ष सुदर्शन देव सिंह कारोही, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सचिव उषा शर्मा, सदस्य शक्ति सिंह, विकास पोरवाल, मनोहर सिंह चौहान, मनदीप सिंह चौहान, ओम पालीवाल, अजय सिंह कृष्णावत, दीपक जांगिड़ व महिपाल सिंह उपस्थित थे। उदयपुर आए पर्यटकों को रुद्राक्षी सिंह के बारे में जानकारी मिलने पर उन्होंने भी खुशी जताई और उसके साथ फोटो खिंचवाए।