मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्मीराज सिंह मेवाड़ का 41वाँ जन्मोत्सव श्रद्धा से मनाया गया

लघुकृतियों का किया गया विमोचन

मुख्य बिंदु
  • श्रीमवाड़ सगसजी लोकसेवा संस्थान परिसर में आयोजित समारोह के दौरान श्रीजी हुजूर डॉ.
  • लक्ष्मीराज सिंह मेवाड़ का 41वाँ जन्मोत्सव हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।
  • इस अवसर पर रिकॉर्ड होल्डर एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लघुकृति कलाकार डॉ.
  • चंद्रप्रकाश चित्तौड़ा द्वारा निर्मित श्रीजी हुजूर स्वर्गीय अरविंद सिंह जी मेवाड़ एवं वर्तमान श्रीजी हुजूर डॉ.
  • लक्ष्मीराज सिंह मेवाड़ के जीवन पर आधारित लघुकला कृतियों का विमोचन किया गया।
  • इन कृतियों का विमोचन फेडरेशन ऑफ एनजीओज़ एंड ट्रस्ट संयुक्त संगठन के प्रदेश महासचिव कुँवर विजय सिंह कच्छवाहा द्वारा किया गया।
WAf𝕏TGin🖨
श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्मीराज सिंह मेवाड़ का 41वाँ जन्मोत्सव श्रद्धा से मनाया गया

उदयपुर। श्रीमवाड़ सगसजी लोकसेवा संस्थान परिसर में आयोजित समारोह के दौरान श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्मीराज सिंह मेवाड़ का 41वाँ जन्मोत्सव हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

इस अवसर पर रिकॉर्ड होल्डर एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लघुकृति कलाकार डॉ. चंद्रप्रकाश चित्तौड़ा द्वारा निर्मित श्रीजी हुजूर स्वर्गीय अरविंद सिंह जी मेवाड़ एवं वर्तमान श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्मीराज सिंह मेवाड़ के जीवन पर आधारित लघुकला कृतियों का विमोचन किया गया। इन कृतियों का विमोचन फेडरेशन ऑफ एनजीओज़ एंड ट्रस्ट संयुक्त संगठन के प्रदेश महासचिव कुँवर विजय सिंह कच्छवाहा द्वारा किया गया।

विमोचन अवसर पर कुँवर विजय सिंह कच्छवाहा ने श्रीजी हुजूर मेवाड़ पिता–पुत्र द्वारा किए गए उल्लेखनीय सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि डॉ. लक्ष्मीराज सिंह मेवाड़ के रूप में यह प्रथम जन्मोत्सव है। उन्होंने डॉ. मेवाड़ के उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।

समारोह में अनेक समाजसेवी, धर्मप्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विशेष उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लघुकृति कलाकार डॉ. चंद्रप्रकाश चित्तौड़ा पिछले 40 वर्षों से मेवाड़ राजमहल परिवार से जुड़े हुए हैं और उनके विषयों पर अनेक लघुकृतियों का निर्माण कर सांस्कृतिक धरोहर को जनमानस तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं।