मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े 21 को उदयपुर में शिल्पग्राम उत्सव का करेंगे शुभारंभ

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर, प्रदेश के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े 21 दिसम्बर से उदयपुर जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।
  • जिला कलक्टर नमित मेहता ने बताया कि माननीय राज्यपाल श्री बागड़े 21 दिसम्बर को सुबह 10 बजे राजकीय विमान से महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक पहुंचेंगे।
  • वहां से सड़क मार्ग द्वारा आरएनटी मेडिकल कॉलेज के न्यू ऑडिटोरियम पहुंच कर मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह में भाग लेंगे।
  • 45 बजे सर्किट हाउस आएंगे।
  • 25 बजे शिल्पग्राम पहुंच कर पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से आयोजित शिल्पग्राम उत्सव का शुभारंभ करेंगे।
  • श्री बागड़े का रात्रि विश्राम सर्किट हाउस उदयपुर में रहेगा।
WAf𝕏TGin🖨

उदयपुर, प्रदेश के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े 21 दिसम्बर से उदयपुर जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।

जिला कलक्टर नमित मेहता ने बताया कि माननीय राज्यपाल श्री बागड़े 21 दिसम्बर को सुबह 10 बजे राजकीय विमान से महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक पहुंचेंगे।

वहां से सड़क मार्ग द्वारा आरएनटी मेडिकल कॉलेज के न्यू ऑडिटोरियम पहुंच कर मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह में भाग लेंगे। इसके पश्चात् दोपहर 12.45 बजे सर्किट हाउस आएंगे।

श्री बागड़े शाम 6.25 बजे शिल्पग्राम पहुंच कर पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से आयोजित शिल्पग्राम उत्सव का शुभारंभ करेंगे। श्री बागड़े का रात्रि विश्राम सर्किट हाउस उदयपुर में रहेगा।

अगले दिन 22 दिसम्बर को श्री बागड़े सुबह 10.45 बजे आरएनटी मेडिकल कॉलेज के न्यू ऑडिटोरियम पहुंच कर महाराणा प्रताप कृषि एवं तकनीकी विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह में भाग लेंगे।

श्री बागड़े दोपहर 1.30 बजे सड़क मार्ग द्वारा चित्तौडगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। 23 दिसम्बर को श्री बागड़े शाम 4.10 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंच कर राजकीय विमान से बीकानेर के लिए प्रस्थान करेंगे।

जिला कलक्टर ने माननीय राज्यपाल महोदय के यात्रा कार्यक्रम के मद्देनजर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

---00---