मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

आचार्य महाश्रमण आज बलीचा से उदयपुर सीमा में करेंगे प्रवेश

स्वागत को उमड़ेंगे शहरवासी मार्वल वाटर पार्क में होगा स्वागत समारोह

स्वागत को उमड़ेंगे शहरवासी मार्वल वाटर पार्क में होगा स्वागत समारोह

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर:आचार्य महाश्रमण सोमवार 24 नवम्बर को प्रातः 9 बजे बलीचा से शहर की सीमा में प्रवेश करेंगे जहां प्रगति आश्रम होते हुए मार्वल वाटर पार्क परिसर में प्रातः 10 बजे स्वागत समारोह आयोजित किया जायेगा।
  • तेरापंथ सभा के अध्यक्ष कमल नाहटा ने बताया कि मार्वल वाटर पार्क में दस हजार फीट का विशाल पान्डाल बनाया गया है जहां शहर के गणमान्य व्यक्ति, शहर विधायक ताराचन्द जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, गणमान्य नागरिक, राजनेता व समाज जन आचार्य की आगवानी करेंगेमध्यान्ह अल्प प्रवास प्रगति आश्रम में कर दोपहर 3 बजे विहार कर सूर्यास्त पूर्व तुलसी निकेतन सेक्टर 4 में आपका आगमन होगातुलसी निकेतन के अध्यक्ष अरूण कोठारी ने बताया कि सायंकाल आचार्य महाश्रमण जी प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे जहां राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति एस.
  • सारंगदेवोत पूर्व कुलपति उमाशंकर शर्मा, शान्तिलाल मेहता आदि गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रहेगी।
WAf𝕏TGin🖨

उदयपुर:आचार्य महाश्रमण सोमवार 24 नवम्बर को प्रातः 9 बजे बलीचा से शहर की सीमा में प्रवेश करेंगे जहां प्रगति आश्रम होते हुए मार्वल वाटर पार्क परिसर में प्रातः 10 बजे स्वागत समारोह आयोजित किया जायेगा।

तेरापंथ सभा के अध्यक्ष कमल नाहटा ने बताया कि मार्वल वाटर पार्क में दस हजार फीट का विशाल पान्डाल बनाया गया है जहां शहर के गणमान्य व्यक्ति, शहर विधायक ताराचन्द जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, गणमान्य नागरिक, राजनेता व समाज जन आचार्य की आगवानी करेंगेमध्यान्ह अल्प प्रवास प्रगति आश्रम में कर दोपहर 3 बजे विहार कर सूर्यास्त पूर्व तुलसी निकेतन सेक्टर 4 में आपका आगमन होगातुलसी निकेतन के अध्यक्ष अरूण कोठारी ने बताया कि सायंकाल आचार्य महाश्रमण जी प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे जहां राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति एस.एस. सारंगदेवोत पूर्व कुलपति उमाशंकर शर्मा, शान्तिलाल मेहता आदि गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रहेगी।

तेरापंथ सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक पगारिया ने बताया कि आचार्य महाश्रमण के आगमन को लेकर तेरापंथ समाज द्वारा दिन रात तैयारियां की जा रही हैसहयेागी संगठन तेरापंथ युवक परिषद, महिला मंडल व ज्ञानशाला के छोटे छोटे 100 से अधिक बच्चे सामूहिक स्वागत प्रस्तुति देंगेतेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष अशोक चोरड़िया, मंत्री विनीत फूलफकर, महिला मंडल अध्यक्ष रेणु बाला कच्छारा, मंत्री अनिता कोठारी सहित अजित छाजेड़, रणजीत पगारिया, राजकुमार कच्छारा, राकेश नाहर, विनोद चन्डालिया, मुकेश कदमालिया, पिंटु चिपड़, राजकुमार बम्ब, अविनाश नाहर, पंकज भंडारी, विकास पगारिया, प्रियांशु पोरवाल सहित अनेक कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

महाप्रज्ञ विहार की तैयारिया पूर्ण

संभा के मंत्री अभिषेक पोखरना ने बताया कि सम्पूर्ण महाप्रज्ञ विहार परिसर का नवीनीकरण कर वातानुकुलित 28 नये कमारों का निर्माण करवाया गया है वहीं लिफ्ट भी लगवा दी गई हैआचार्य प्रवर जहां मुख्य भवन में रहेंगे वहीं साध्वियों का आवास महिला अहिंसा प्रशिक्षण केन्द्र में रहेगा। आवास, भोजन, पान्डाल, साज सज्जा, प्रचार प्रसार कार्यालय व्यवस्था टीम सहित सभी समितियां मुस्तैदी से इस कार्य में लगी हुई है।