मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

स्वेटर पाकर स्कूली बच्चों के खिले चेहरे :

राजस्थान समाज सेवा संस्थान की टीम पहुंची दूर दराज के आदिवासी क्षेत्र में

राजस्थान समाज सेवा संस्थान की टीम पहुंची दूर दराज के आदिवासी क्षेत्र में

मुख्य बिंदु
  • राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर ने सेवा मन से अभियान के तहत सोमवार को उदयपुर शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर भूताला क्षेत्र सरकारी स्कूलों में बच्चों को स्वेटर और ऊनी टोपी वितरित किए।
  • संस्थान की कोषाध्यक्ष रीना जैन ने बताया कि भूताला क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय टेर का भीलवाड़ा और राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेदर का भीलवाड़ा में बच्चों के पास स्वेटर नहीं होने की जानकारी मिली।
  • दूर दराज के आदिवासी क्षेत्र के इन स्कूलों के बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल आने मजबूर थे।
  • संस्थान की सेवा टीम की सदस्य अपूर्वा शर्मा ने बताया कि बच्चों को स्वेटर के साथ ही ऊनी टोपी भी वितरित की गई।
  • ठंड की चिंता दूर होते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे।
  • स्कूल अध्यापक ममता जैन और मगनलाल मेघवाल ने संस्थान के इस प्रयास की सराहना की।
WAf𝕏TGin🖨
स्वेटर पाकर स्कूली बच्चों के खिले चेहरे :

उदयपुर। राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर ने सेवा मन से अभियान के तहत सोमवार को उदयपुर शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर भूताला क्षेत्र सरकारी स्कूलों में बच्चों को स्वेटर और ऊनी टोपी वितरित किए।

संस्थान की कोषाध्यक्ष रीना जैन ने बताया कि भूताला क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय टेर का भीलवाड़ा और राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेदर का भीलवाड़ा में बच्चों के पास स्वेटर नहीं होने की जानकारी मिली।

दूर दराज के आदिवासी क्षेत्र के इन स्कूलों के बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल आने मजबूर थे। संस्थान की सेवा टीम की सदस्य अपूर्वा शर्मा ने बताया कि बच्चों को स्वेटर के साथ ही ऊनी टोपी भी वितरित की गई।

ठंड की चिंता दूर होते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे। स्कूल अध्यापक ममता जैन और मगनलाल मेघवाल ने संस्थान के इस प्रयास की सराहना की।

संस्थान अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने बताया कि संस्थान का अभियान सर्दी के सीजन में जारी रहेगा। इस अभियान में समाजसेवी पोलो ग्राउंड निवासी गजेंद्र जैन भी सहयोगी बने है।

संस्थान की ओर से लगातार तीसरे वर्ष स्वेटर वितरण अभियान चलाया जा रहा है।