मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Kota News

सीएमएचओ डॉ नरेन्द्र नागर के  नेतृत्व में  दो  दर्जन प्रतिष्ठानों का किया निरिक्षण 

के डी अब्बासी 

के डी अब्बासी

मुख्य बिंदु
  • मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नरेन्द्र नागर के नेतृत्व में कोटा जिले में दो दर्जन प्रतिष्ठानों का निरिक्षण किया।
  • विभिन्न बेकरियों पर कार्रवाई करते हुए 7 (क्रिमरोल, बिस्कुट, केक इत्यादि ) के नमूने लेकर 98 किलोग्राम अखबार में लिपटे हुए जेम रोल वह अन्य बेकरी सामग्री जिसे जनहित में आज नष्ट करवाया गया ।
  • बेकरियों में हाइजीन व साफ सफाई उचित नहीं होने के कारण बेकरियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की अधिनियम 2006 की धारा 32 के अंतर्गत सुधार सूचना नोटिस भी जारी किए जाएंगे ।
  • जिनका जवाब खाद्य कारोबारकर्ता को निश्चित अवधि में देना होगा जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर कानून के अंतर्गत के कार्रवाई की जाएगी शादियों के सीजन को देखते हुए मिष्ठान भंडार, बेकरी, रेस्टोरेंट, मैस ,डेयरी प्रोडक्ट्स विक्रेताओं के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है,साथ ही मैस ,होस्टल, रेस्टोरेंट के सघन निरीक्षण एंव नमूनीकरण का कार्य जारी रहेगा।
WAf𝕏TGin✉🖨
सीएमएचओ डॉ नरेन्द्र नागर के  नेतृत्व में  दो  दर्जन प्रतिष्ठानों का किया निरिक्षण 

कोटा,नवंबर।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नरेन्द्र नागर के  नेतृत्व में कोटा जिले में  दो  दर्जन प्रतिष्ठानों का  निरिक्षण किया।

 विभिन्न बेकरियों पर कार्रवाई करते हुए 7  (क्रिमरोल, बिस्कुट, केक इत्यादि ) के नमूने लेकर 98 किलोग्राम अखबार में लिपटे हुए जेम रोल वह अन्य बेकरी सामग्री जिसे जनहित में आज नष्ट करवाया गया । बेकरियों में हाइजीन व साफ सफाई उचित नहीं होने के कारण बेकरियों को  खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की अधिनियम 2006 की धारा 32 के अंतर्गत सुधार सूचना नोटिस भी जारी किए जाएंगे ।

जिनका जवाब खाद्य कारोबारकर्ता  को निश्चित अवधि में देना होगा जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर कानून के  अंतर्गत के कार्रवाई की जाएगी

 शादियों के सीजन को देखते हुए मिष्ठान भंडार, बेकरी, रेस्टोरेंट, मैस ,डेयरी प्रोडक्ट्स विक्रेताओं के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है,साथ ही मैस ,होस्टल, रेस्टोरेंट के सघन निरीक्षण एंव नमूनीकरण का कार्य  जारी रहेगा।

उपरोक्त कार्यवाहियों में खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्रवीर सिंह जादोन, अरुण सक्सेना, संदीप अग्रवाल, मोजी लाल कुंभकार शामिल रहे।