मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Kota News

राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे,नेत्रदानी नगरी कोटा के डॉ. कुलवंत गौड़

नवाचारों और जमीनी अनुभवों से बताएंगे नेत्रदान, अंगदान एवं देहदान को जनआंदोलन बनाने की सफलता की कहानी

WAf𝕏TGin✉🖨
राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे,नेत्रदानी नगरी कोटा के डॉ. कुलवंत गौड़

कोटा। नेत्रदान, अंगदान एवं देहदान के क्षेत्र में अपने रोचक,अभिनव प्रयासों और जन-जागरूकता अभियानों के लिए पहचान बना चुकी शाइन इंडिया फाउंडेशन को 29 दिसंबर, रविवार को गुड़गांव में,ए निजी होटल में आयोजित होने वाली अंग व देहदान जागरूकता– 2026 की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

लायंस इंटरनेशनल, रीजन 3, डिस्ट्रिक्ट 321A1 द्वारा आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में संस्था के संस्थापक डॉ. कुलवंत दत्त गौड़ एवं NCR कोऑर्डिनेटर श्री राजेंद्र जबाख राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कॉन्फ्रेंस में नेत्रदानी नगरी कोटा के,डॉ. गौड़ 'जागरूकता से सार्थकता' विषय पर अपनी प्रस्तुति देंगे। वे बताएंगे कि,किस प्रकार रोचक जागरूकता प्रयासों को सामाजिक स्वीकार्यता में बदलकर नेत्रदान, अंगदान एवं देहदान को जनआंदोलन बनाया जा सकता है।

प्रस्तुति में बच्चों के लिए सांप-सीढ़ी खेल के माध्यम से अंगदान की शिक्षा, हेलमेट पर जागरूकता संदेश, नेत्रदानी परिवारों का सम्मान, संकल्प पत्रों को सामाजिक पहचान दिलाने तथा परिवारों से संवेदनशील संवाद जैसे शाइन इंडिया फाउंडेशन के अनूठे नवाचारों और जमीनी अनुभवों को साझा किया जाएगा।

डॉ. गौड़ के अनुसार, "जागरूकता विचार पैदा करती है, लेकिन उस विचार को वास्तविकता में बदलने के लिए परिवार की समझ, सामाजिक स्वीकार्यता और सामुदायिक सहयोग जरूरी है। हमारा प्रयास है कि नेत्रदान, अंगदान और देहदान पूरे समाज का साझा संकल्प बने।"

राजस्थान के हाड़ौती क्षेत्र में किए जा रहे इन अभिनव प्रयासों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया जाना कोटा और पूरे राजस्थान के लिए गौरव का विषय है।