मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

भगवान धन्वन्तरी के मार्ग पर चलने से मिलेगा स्वास्थ्य लाभ — वैद्य औदीच्य

मुख्य बिंदु
  • राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय, सिन्धी बाजार में धन्वन्तरी त्रयोदशी धूमधाम से मनाई गई उदयपुर।
  • धन्वन्तरी त्रयोदशी के पावन अवसर पर राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय, सिन्धी बाजार, उदयपुर में भगवान धन्वन्तरी जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई।
  • कार्यक्रम वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी वैद्य शोभालाल औदीच्य के निर्देशन में किया गया।
  • इस अवसर पर वैद्य औदीच्य ने कहा कि “भगवान धन्वन्तरी आयुर्वेद के आद्य प्रवर्तक हैं।
  • उनके बताए मार्ग पर चलकर ही हम स्वस्थ, संतुलित और दीर्घायु जीवन प्राप्त कर सकते हैं।
  • आयुर्वेद केवल रोगों का उपचार नहीं बल्कि जीवन जीने की विज्ञानसंगत पद्धति है।
WAf𝕏TGin🖨
भगवान धन्वन्तरी के मार्ग पर चलने से मिलेगा स्वास्थ्य लाभ — वैद्य औदीच्य

राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय, सिन्धी बाजार में धन्वन्तरी त्रयोदशी धूमधाम से मनाई गई

उदयपुर। धन्वन्तरी त्रयोदशी के पावन अवसर पर राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय, सिन्धी बाजार, उदयपुर में भगवान धन्वन्तरी जयंती धूमधाम  के साथ मनाई गई। कार्यक्रम  वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी वैद्य शोभालाल औदीच्य के निर्देशन में किया गया।

इस अवसर पर वैद्य औदीच्य ने कहा कि “भगवान धन्वन्तरी आयुर्वेद के आद्य प्रवर्तक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही हम स्वस्थ, संतुलित और दीर्घायु जीवन प्राप्त कर सकते हैं। आयुर्वेद केवल रोगों का उपचार नहीं बल्कि जीवन जीने की विज्ञानसंगत पद्धति है।”

औषधालय में आए रोगियों को भारतीय जीवनशैली आधारित दिनचर्या, ऋतुचर्या एवं आहार-विहार के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उपस्थित जनों को आयुर्वेदिक सिद्धांतों को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर आयुर्वेद और योग प्रेमी  गणमान्य नागरिकों सहित वरिष्ठ आयुर्वेद डॉ अश्विनी गौड़ नर्स इंदिरा डामोर, कम्पाउण्डर कंचन कुमार डामोर, सुरेन्द्र रेगर, त्रिओचना अहारी एवं पंकज जैन दिलीप जेसनी भूपेन्द्र श्रीमाली योगी अशोक जैन भंवर लाल वैष्णव भानु जैन मंजू शर्मा सीमा मेहता  दिनेश पोरवाल कमल पोरवाल मनीष गौड़ सुदर्शन गौड़ कल्पना औदीच्य आदि   उपस्थित रहे। सभी ने भगवान धन्वन्तरी के चरणों में आरोग्य एवं कल्याण की कामना की।