मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

वरिष्ठजन सम्मान समारोह 14 सितम्बर को

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर : टाइम बैंक ऑफ इंडिया एवं तारा संस्थान उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठजन सम्मान समारोह का आयोजन 14 सितम्बर 2025, रविवार को किया जाएगा।
  • टाइम बैंक ऑफ इंडिया उदयपुर के एडमिन महेन्द्र कुमार माथुर ने जानकारी दी कि यह समारोह सुबह 10:30 बजे मां द्रोपदी देवी आनंद वृद्धाश्रम, सेक्टर-14, उदयपुर में संपन्न होगा।
  • इस अवसर पर समाजोपयोगी सेवाओं के लिए टाइम बैंक के 90 सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
  • गुप्ता ने बताया कि टाइम बैंक के सक्रिय सदस्य कृष्ण शर्मा वृद्धाश्रम का अवलोकन कर वहाँ निवासरत वरिष्ठ नागरिकों को टाइम बैंक की सदस्यता दिलाएँगे, जिससे उन्हें आवश्यकतानुसार सहायता एवं सहयोग प्राप्त हो सके।
  • कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर के.
  • शर्मा ने बताया कि दोनों संस्थाओं ने मिलकर सभी व्यवस्थाएँ पूर्ण कर ली हैं तथा निमंत्रण पत्र भी जारी कर दिए गए हैं।
WAf𝕏TGin🖨
वरिष्ठजन सम्मान समारोह 14 सितम्बर को

उदयपुर  : टाइम बैंक ऑफ इंडिया एवं तारा संस्थान उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठजन सम्मान समारोह का आयोजन 14 सितम्बर 2025, रविवार को किया जाएगा।

टाइम बैंक ऑफ इंडिया उदयपुर के एडमिन महेन्द्र कुमार माथुर ने जानकारी दी कि यह समारोह सुबह 10:30 बजे मां द्रोपदी देवी आनंद वृद्धाश्रम, सेक्टर-14, उदयपुर में संपन्न होगा। इस अवसर पर समाजोपयोगी सेवाओं के लिए टाइम बैंक के 90 सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

ए. के. गुप्ता ने बताया कि टाइम बैंक के सक्रिय सदस्य कृष्ण शर्मा वृद्धाश्रम का अवलोकन कर वहाँ निवासरत वरिष्ठ नागरिकों को टाइम बैंक की सदस्यता दिलाएँगे, जिससे उन्हें आवश्यकतानुसार सहायता एवं सहयोग प्राप्त हो सके।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर के. के. शर्मा ने बताया कि दोनों संस्थाओं ने मिलकर सभी व्यवस्थाएँ पूर्ण कर ली हैं तथा निमंत्रण पत्र भी जारी कर दिए गए हैं।

मीडिया प्रभारी प्रो. विमल शर्मा ने कहा कि वृद्धाश्रम के निवासियों की रोगग्रस्त अवस्था में टाइम बैंक सदस्यों की सेवाएँ उन्हें राहत पहुँचाने और जीवन को सहज बनाने में सहायक सिद्ध होंगी।