मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

श्री एकलिंगनाथ सेवा संगठन गोगुंदा में 450 महिलाओं को देगा सिलाई व ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण

गोगुंदा में नई शाखा का शुभारंभ 5 सितंबर को: आकाश बागडी

मुख्य बिंदु
  • श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन की गोगुंदा शाखा शुभारंभ 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर होगा।
  • इसी के साथ संगठन की नारी वैभव मुहिम के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई व ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण भी प्रारंभ किया जाएगा।
  • श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने बताया कि उदयपुर व जोधपुर के बाद गोगुंदा में संगठन की यह तीसरी शाखा होगी।
  • बागडी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में नारी वैभव मुहिम प्रारंभ करने को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों से संगठन के पास मांग आई थी।
  • इस पर संगठन की बैठक में विचार कर सबसे पहले गोगुंदा क्षेत्र में शाखा प्रारंभ करने का निर्णय किया गया।
  • गोगुंदा में ग्राम सेवा सहकारी समिति की ओर से स्थान उपलब्ध करवाया गया है।
WAf𝕏TGin🖨
श्री एकलिंगनाथ सेवा संगठन गोगुंदा में 450 महिलाओं को देगा सिलाई व ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण

उदयपुर। श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन की गोगुंदा शाखा शुभारंभ 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर होगा। इसी के साथ संगठन की नारी वैभव मुहिम के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई व ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण भी प्रारंभ किया जाएगा।

श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने बताया कि उदयपुर व जोधपुर के बाद गोगुंदा में संगठन की यह तीसरी शाखा होगी।

बागडी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में नारी वैभव मुहिम प्रारंभ करने को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों से संगठन के पास मांग आई थी। इस पर संगठन की बैठक में विचार कर सबसे पहले गोगुंदा क्षेत्र में शाखा प्रारंभ करने का निर्णय किया गया।

गोगुंदा में ग्राम सेवा सहकारी समिति की ओर से स्थान उपलब्ध करवाया गया है। 5 सितंबर को यहां श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन की शाखा का शुभारंभ होगा।

यहां करीब 450 महिलाओं को सिलाई व ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का लक्ष्य रखा गया है जिसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। बागडी ने बताया कि गोगुंदा के बाद अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी संगठन की शाखा शुरु की जाएगी।

बागडी ने बताया कि वे शीघ्र ही शहर के समीप काया में गौशाला का शुभारंभ करने वाले हैं जिसमें ऐसी बेसहारा गौवंश को रखा जाएगा जिनको लोग सडकों पर छोड देते हैं।