मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C

खबरें खोजें

“राकेश” के परिणाम

608 परिणाम मिले

कैमरे की नजर से दुनिया को देखने का नया नजरिया, पैसिफिक कॉलेज में फोटोग्राफी वर्कशॉप आयोजित

उदयपुर। पेसिफिक कॉलेज, बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) और मोनालिसा कैमरा क्लब की ओर से पैसिफिक कॉलेज, चित्रकूट नगर में शनिवार को फोटोग्राफी वर्कशॉप का आयोजन कि…

26 Sep 2026, 16:36

उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष पद पर आशीष मूंदड़ा निर्विरोध निर्वाचित

—अध्यक्ष पद प्रत्याशी अर्पित कालानी ने समाज को सर्वोपरि बता दिया समर्थन, अध्यक्ष बनते ही आशीष ने बनाया अपना महामंत्रीउदयपुर। उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन क…

26 Sep 2026, 11:07

उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष पद पर आशीष मूंदड़ा निर्विरोध निर्वाचित —अध्यक्ष पद प्रत्याशी अर्पित कालानी ने समाज को सर्वोपरि बता दिया समर्थन, अध्यक्ष बनते ही आशीष ने बनाया अपना महामंत्री उदयपुर, 25 सितम्बर। उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के आगामी सत्र 2026-2029 के लिए अध्यक्ष पद का चुनाव बुधवार को सिर्फ सर्व-सम्मति के साथ ही सम्पन्न नहीं हुआ, बल्कि सर्वसम्मति का यह अवसर ऐतिहासिक बन गया। दरअसल, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अर्पित कालानी ने पद से बड़ा संगठन है और संगठन से बड़ा समाज, कहते हुए आशीष मूंदड़ा के पक्ष में समर्थन देते हुए बिना किसी शर्त नामांकन उठा लिया। इसके बाद अशीष मूंदड़ा ने अध्यक्ष निर्वाचित होते ही कालानी को अपना महामंत्री मनोनीत किए जाने की घोषणा कर दी। मुख्य चुनाव अधिकारी भरत बाहेती एवं सह चुनाव अधिकारी तरुण असावा व राकेश काबरा ने बताया कि निर्धारित समय तक अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन प्राप्त हुए थे। पहला नामांकन युवा उद्यमी अर्पित कालानी पुत्र कैलाश कालानी और दूसरा नामांकन युवा समाजसेवी आशीष मूंदड़ा पुत्र ओम प्रकाश मुंदड़ा द्वारा दाखिल किया गया था। चुनाव प्रक्रिया ने अचानक तब ऐतिहासिक आदर्श मोड़ ले लिया जब नाम वापसी अवधि के दौरान अर्पित कालानी ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि पद से बड़ा संगठन है और संगठन से बड़ा समाज। उन्होंने समाज हित और संगठन की एकता को सर्वोपरि रखते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया और अपने प्रतिद्वंदी आशीष मूंदड़ा को अपना पूर्ण और बिना शर्त समर्थन प्रदान किया। उनके निर्णय का पूरे सभागार ने खड़े होकर तालियों से स्वागत किया। इस निर्णय ने यह सिद्ध कर दिया कि मतभेद हो सकते हैं, पर मनभेद कभी नहीं होना चाहिए। चुनाव के तुरंत बाद अपने प्रथम उद्बोधन में नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष आशीष मूंदड़ा ने कहा कि यह जीत उनकी अकेले की नहीं, यह पूरे युवा संगठन की एकता की जीत है। अर्पित कालानी ने जो अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत किया है, वे उसे कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि आगे भी चुनावों का परिणाम सर्वसम्मति से हो, ऐसा आदर्श प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाएगा। इसी के आशीष मूंदड़ा ने अर्पित कालानी को उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन (2026-2029) की नई कार्यकारिणी में महामंत्री के पद पर मनोनीत किया। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में रमेश बहेड़िया एवं जय बांगड़ उपस्थित रहे। साथ ही दक्षिणी राजस्थान माहेश्वरी युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघव कोठारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महामंत्री को प्रदेश संगठन की ओर से बधाई दी और युवाओं से आव्हान किया कि वे एकजुट होकर समाज के लिए कार्य करें। इस अवसर पर जिला महिला संगठन की सचिव नीलम पेड़िवाल, कोषाध्यक्ष सरोज सोडाणी, महेश सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजेश राठी, सचिव ललित माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष हितेश भदादा तथा नगर सभा के प्रचार प्रसार मंत्री महावीर चांडक सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन, जिला कार्यकारिणी के सदस्य एवं युवा साथी उपस्थित थे।

—अध्यक्ष पद प्रत्याशी अर्पित कालानी ने समाज को सर्वोपरि बता दिया समर्थन, अध्यक्ष बनते ही आशीष ने बनाया अपना महामंत्रीउदयपुर। उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन क…

26 Sep 2026, 11:05

फोटोग्राफी वर्कशॉप में कैमरे के जरिए दुनिया को देखने का मिलेगा नया नजरिया

उदयपुर। फोटोग्राफी में रुचि रखने वाले युवाओं, विद्यार्थियों और फोटोग्राफर्स के लिए आज, 26 सितंबर को पैसिफिक कॉलेज, बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल और मोनालिसा कैमरा क्ल…

26 Sep 2026, 11:03

होटल संस्थान एवं होटल फेडरेशन के प्रयास रंग लाए, प्रदेशभर में विदेशी पर्यटकों के लिए C-Form की जगह Form III लागू, प्रक्रिया हुई सरल।

विदेशी पर्यटकों के होटल में ठहरने पर पंजीयन प्रक्रिया को सरल बनाने की दिशा में होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान एवं होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान उदयपुर डिवीजन के निरं…

26 Sep 2026, 06:42

जिला स्तरीय (U-14) तैराकी प्रतियोगिता में सी. पी. एस. विजेता

उदयपुर जिला स्तरीय (U-14) तैराकी प्रतियोगिता में CPS के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार स्थान प्राप्त किए।यह प्रतियोगि…

25 Sep 2026, 17:11

अमरथून में वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन हुआ

बांसवाड़ा। विद्या भारती के तत्वाधान में वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन ग्राम पंचायत अमरथून अधीन समस्त विद्यालयों आंगनवाड़ी केंद्र मां बाड़ी केंद्र में अरुण व्यास…

25 Sep 2026, 16:51

वर्तमान तकनीकी दौर में हिन्दी ने बनाया अपना अलग मुकाम

उदयपुर। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन संचालित पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, उदयपुर द्वारा हिन्दी पखवाड़े के अंतर्गत गुरुवार को केन्द्र के मुख्यालय …

24 Sep 2026, 16:36

11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर जनजागरूकता का संदेश

उदयपुर। 11वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस बुधवार को आलोक संस्थान, सेक्टर-11, उदयपुर स्थित आचार्य श्यामलाल कुमावत सभागार में गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अव…

23 Sep 2026, 17:48

जेआर टांटिया चेरिटेबल नशा मुक्ति एवं पुनर्वास संस्थान में जागरूकता कार्यशाला आयोजित

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री हरिशंकर के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के अंतर्गत जेआर टांटिया चेरिटेबल नशा मुक…

22 Sep 2026, 17:47

एशिया पेसिफिक लैक्रोज ओलंपिक क्वालीफायर में नीरज बत्रा भारतीय टीम के प्रशिक्षक नियुक्त

उदयपुर। सनशाइन कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया में 5 से 10 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली एशिया पेसिफिक लैक्रोज प्रतियोगिता में राजस्थान के उदयपुर निवासी एवं राजकीय उच्च …

22 Sep 2026, 17:43

निकायों के अध्यक्षीय पदों के लिए चुनाव संपन्न

उदयपुर । नगरीय निकाय चुनाव- 2026 के तहत निकायों के अध्यक्षीय पद के लिए निर्वाचन सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। उदयपुर में भाजपा प्रत्याशी पारस सिंघवी …

21 Sep 2026, 17:58