मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

होटल संस्थान एवं होटल फेडरेशन के प्रयास रंग लाए, प्रदेशभर में विदेशी पर्यटकों के लिए C-Form की जगह Form III लागू, प्रक्रिया हुई सरल।

विदेशी पर्यटकों के होटल में ठहरने पर पंजीयन प्रक्रिया को सरल बनाने की दिशा में होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान एवं होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान उदयपुर डिवीजन के निरंतर प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।संस्थान के सचिव

WAf𝕏TGin✉🖨

विदेशी पर्यटकों के होटल में ठहरने पर पंजीयन प्रक्रिया को सरल बनाने की दिशा में होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान एवं होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान उदयपुर डिवीजन के निरंतर प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

संस्थान के सचिव एंव फेडरेशन उदयपुर डिवीजन के अध्यक्ष राकेश चौधरी ने बताया कि Immigration and Foreigners Rules, 2025 के तहत पुराने Form C के स्थान पर लागू Form III की ऑनलाइन प्रक्रिया में होटल संचालकों को अतिरिक्त जानकारियां भरने एवं व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर संस्थान एवं फेडरेशन ने गृह मंत्रालय एवं Bureau of Immigration के समक्ष मामला उठाया तथा प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की।

उन्होंने बताया कि संस्थान एवं फेडरेशन द्वारा वरिष्ठ शासन उप सचिव, गृह विभाग राजस्थान सरकार, पुलिस अधीक्षक CID (Security) राजस्थान एवं FRRO जयपुर को भी विस्तृत पत्र एवं प्रतिनिधित्व भेजकर आग्रह किया गया कि विदेशी पर्यटकों के पंजीयन के लिए केवल आवश्यक जानकारी ही पोर्टल पर ली जाए तथा अनावश्यक एवं दोहराव वाली जानकारियों को हटाया जाए।

फेडरेशन के उदयपुर डिवीजन सचिव अंबालाल साहू ने बताया कि निरंतर प्रयासों के बाद आज Portal III को लागू कर दिया गया है। अब विदेशी पर्यटकों से संबंधित आवश्यक जानकारी इसी पोर्टल के माध्यम से दर्ज की जाएगी, जिससे पंजीयन प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित एवं सरल होगी।

होटल संस्थान के अध्यक्ष सुभाष सिंह राणावत ने कहा कि पंजीयन प्रक्रिया के सरल होने से प्रदेश के होटल उद्योग को बड़ी राहत मिलेगी। राजस्थान प्रमुख पर्यटन राज्य है और यहां बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक आते हैं। ऐसे में पंजीयन प्रक्रिया का सरल, स्पष्ट एवं व्यावहारिक होना पर्यटन उद्योग के हित में महत्वपूर्ण है।

इस सकारात्मक पहल के लिए फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष हुसैन खान, सचिव रणविजय सिंह होटल संस्थान के सुभाष सिंह राणावत, के.पी. अग्रवाल, प्रफुल्ल सिंह कुमावत एंव फेडरेशन उदयपुर डिवीजन के राकेश चौधरी, अंबालाल साहू, योगेश्वर सिंह एवं आकाश जैन ने गृह विभाग, Bureau of Immigration, CID (Security), FRRO जयपुर सहित संबंधित विभागों एवं अधिकारियों का संयुक्त रूप से आभार व्यक्त किया।

साथ ही कहा कि होटल उद्योग की व्यावहारिक समस्या को समझते हुए किए गए इस सरलीकरण से पूरे प्रदेश के होटल व्यवसायियों को सुविधा मिलेगी और विदेशी पर्यटकों के पंजीयन की प्रक्रिया अधिक सहज एवं सुगम होगी।