मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Education News

जिला स्तरीय (U-14) तैराकी प्रतियोगिता में सी. पी. एस. विजेता

उदयपुर जिला स्तरीय (U-14) तैराकी प्रतियोगिता में CPS के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार स्थान

WAf𝕏TGin✉🖨
जिला स्तरीय (U-14) तैराकी प्रतियोगिता में सी. पी. एस. विजेता

उदयपुर जिला स्तरीय (U-14) तैराकी प्रतियोगिता में CPS के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार स्थान प्राप्त किए।

यह प्रतियोगिता विटी इंटरनेशनल विद्यालय में 20 सितंबर से 23 सितंबर तक आयोजित की गई थी।

अंडर-14 वर्ग की इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने फ्रीस्टाइल, बैकस्ट्रोक, ब्रेस्टस्ट्रोक, इंडिविजुअल मेडले तथा रिले स्पर्धाओं में CPS के खिलाड़ियों में हिमांक मालवीय ने 50, 100, 200 मीटर बैकस्ट्रोक में प्रथम स्थान प्राप्त किया साथ ही 4x100 100 मीटर मेडले रिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियन बने।

द्रोण जोशी ने 4x100 फ्रीस्टाइल द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निहान सिंधल ने 100 मी बैक स्ट्रोक में द्वितीय 200 मीटर बैकस्ट्रोक में तृतीय तथा 200 मी आईएम में और रिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।

मंथन कुमावत ने 100 मीटर व 200 मीटर बटरफ्लाई में द्वितीय स्थान प्राप्त किया 200 मी आईएम में वह मेडले रिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

संयम मीणा ने 200 मी बैक स्ट्रोक में द्वितीय स्थान 500 मी बेस्ट शो में तथा 100 मी बेस्ट स्ट्रोक में द्वितीय स्थान प्राप्त किया साथ ही 4x100 मेडल रिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

ग्रंथ सोनी ने 100 ,200 मीटर फ्रीस्टाइल में द्वितीय व प्रथम स्थान प्राप्त किया साथ ही 50 मीटर बटरफ्लाई 4x100 बदले में कर्तव्य सोनी ने 200 मी बेस्ट स्ट्रोक विल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया द्वितीय व प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों ने विद्यालय के खिलाड़ियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उनके कोच श्री राकेश दाधीच व सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ दी।

सी.पी.एस. व राॅकवुड्स की चेयरपर्सन - डाॅ. अलका शर्मा, निदेशक प्रशासन - श्री अनिल शर्मा, निदेशक - डाॅ. दीपक शर्मा, संयुक्त निदेशक - श्री विक्रमजीत सिंह शेखावत, प्रशासक - श्री सुनील बाबेल, प्राचार्या - श्रीमती पूनम राठौड़ व प्रधानाध्यापिका - श्रीमती कृष्णा शक्तावत ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके निरंतर अभ्यास और सफलता के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।