मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 12 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C

खबरें खोजें

“संस्थान” के परिणाम

2301 परिणाम मिले

उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष पद पर आशीष मूंदड़ा निर्विरोध निर्वाचित —अध्यक्ष पद प्रत्याशी अर्पित कालानी ने समाज को सर्वोपरि बता दिया समर्थन, अध्यक्ष बनते ही आशीष ने बनाया अपना महामंत्री उदयपुर, 25 सितम्बर। उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के आगामी सत्र 2026-2029 के लिए अध्यक्ष पद का चुनाव बुधवार को सिर्फ सर्व-सम्मति के साथ ही सम्पन्न नहीं हुआ, बल्कि सर्वसम्मति का यह अवसर ऐतिहासिक बन गया। दरअसल, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अर्पित कालानी ने पद से बड़ा संगठन है और संगठन से बड़ा समाज, कहते हुए आशीष मूंदड़ा के पक्ष में समर्थन देते हुए बिना किसी शर्त नामांकन उठा लिया। इसके बाद अशीष मूंदड़ा ने अध्यक्ष निर्वाचित होते ही कालानी को अपना महामंत्री मनोनीत किए जाने की घोषणा कर दी। मुख्य चुनाव अधिकारी भरत बाहेती एवं सह चुनाव अधिकारी तरुण असावा व राकेश काबरा ने बताया कि निर्धारित समय तक अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन प्राप्त हुए थे। पहला नामांकन युवा उद्यमी अर्पित कालानी पुत्र कैलाश कालानी और दूसरा नामांकन युवा समाजसेवी आशीष मूंदड़ा पुत्र ओम प्रकाश मुंदड़ा द्वारा दाखिल किया गया था। चुनाव प्रक्रिया ने अचानक तब ऐतिहासिक आदर्श मोड़ ले लिया जब नाम वापसी अवधि के दौरान अर्पित कालानी ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि पद से बड़ा संगठन है और संगठन से बड़ा समाज। उन्होंने समाज हित और संगठन की एकता को सर्वोपरि रखते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया और अपने प्रतिद्वंदी आशीष मूंदड़ा को अपना पूर्ण और बिना शर्त समर्थन प्रदान किया। उनके निर्णय का पूरे सभागार ने खड़े होकर तालियों से स्वागत किया। इस निर्णय ने यह सिद्ध कर दिया कि मतभेद हो सकते हैं, पर मनभेद कभी नहीं होना चाहिए। चुनाव के तुरंत बाद अपने प्रथम उद्बोधन में नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष आशीष मूंदड़ा ने कहा कि यह जीत उनकी अकेले की नहीं, यह पूरे युवा संगठन की एकता की जीत है। अर्पित कालानी ने जो अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत किया है, वे उसे कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि आगे भी चुनावों का परिणाम सर्वसम्मति से हो, ऐसा आदर्श प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाएगा। इसी के आशीष मूंदड़ा ने अर्पित कालानी को उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन (2026-2029) की नई कार्यकारिणी में महामंत्री के पद पर मनोनीत किया। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में रमेश बहेड़िया एवं जय बांगड़ उपस्थित रहे। साथ ही दक्षिणी राजस्थान माहेश्वरी युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघव कोठारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महामंत्री को प्रदेश संगठन की ओर से बधाई दी और युवाओं से आव्हान किया कि वे एकजुट होकर समाज के लिए कार्य करें। इस अवसर पर जिला महिला संगठन की सचिव नीलम पेड़िवाल, कोषाध्यक्ष सरोज सोडाणी, महेश सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजेश राठी, सचिव ललित माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष हितेश भदादा तथा नगर सभा के प्रचार प्रसार मंत्री महावीर चांडक सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन, जिला कार्यकारिणी के सदस्य एवं युवा साथी उपस्थित थे।

—अध्यक्ष पद प्रत्याशी अर्पित कालानी ने समाज को सर्वोपरि बता दिया समर्थन, अध्यक्ष बनते ही आशीष ने बनाया अपना महामंत्रीउदयपुर। उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन क…

26 Sep 2026, 11:05

72 घंटे पानी का संकट: पंकज कुमार शर्मा ने पूछा—आमजन की प्यास का जिम्मेदार कौन?

Udaipur : शहर में 72 घंटे तक जलापूर्ति प्रभावित रहने की सूचना से आमजन की चिंता बढ़ गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने जला…

26 Sep 2026, 11:01

होटल संस्थान एवं होटल फेडरेशन के प्रयास रंग लाए, प्रदेशभर में विदेशी पर्यटकों के लिए C-Form की जगह Form III लागू, प्रक्रिया हुई सरल।

विदेशी पर्यटकों के होटल में ठहरने पर पंजीयन प्रक्रिया को सरल बनाने की दिशा में होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान एवं होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान उदयपुर डिवीजन के निरं…

26 Sep 2026, 06:42

सुरों के राष्ट्रीय मंच पर जुटेंगी 10 राज्यों की 70 से अधिक चयनित युवा प्रतिभाएं*

जयपुर। देशभर की उभरती युवा संगीत प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने वाला सुर संगम का 37वां राष्ट्रीय युवा संगीत समारोह एवं राष्ट्रीय गायन प्रतिभा प्रतियोगि…

26 Sep 2026, 05:40

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में मायभारत जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

जैसलमेर । जिला कलक्टर श्रीमती अनुपमा जोरवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को मायभारत जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में…

25 Sep 2026, 17:46

72 घंटे पानी का संकट: पंकज कुमार शर्मा ने पूछा—आमजन की प्यास का जिम्मेदार कौन?

उदयपुर | शहर में 72 घंटे तक जलापूर्ति प्रभावित रहने की सूचना से आमजन की चिंता बढ़ गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने जलाप…

25 Sep 2026, 17:35

कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर ‘‘स्टेशन महोत्सव’’ उत्साह के साथ मनाया गया

नई दिल्ली । यात्रियों की सहभागिता को बढ़ावा देने तथा क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के निरंतर प्रयासों के तहत कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर…

24 Sep 2026, 17:03

एएमबी कंसल्टिंग द्वारा आरएनटी मेडिकल कॉलेज में पल्स (पीयूएलएसई) कार्यशाला का आयोजन

उदयपुर। रवींद्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज (आरएनटी) में इस वर्ष के नए एमबीबीएस छात्रों के लिए एक विशेष पाँच दिवसीय कार्यशाला पल्स (पीयूएलएसई) का आयोजन किया जा रहा ह…

24 Sep 2026, 16:18

आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम 25 से

उदयपुर। विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत प्रदेश भर में 25 से 27 सितंबर तक ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशान…

24 Sep 2026, 16:15

राजस्थान में प्रथम: पैसिफिक दंत महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, देबारी को मिला प्रतिष्ठित एनएबीएच (राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड) प्रमाण पत्र, भारत के चुनिंदा आईपीडी सेवा प्रदाताओं में हुआ शामिल

उदयपुर: दंत चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक नया और ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करते हुए, पैसिफिक दंत महाविद्यालय एवं चिकित्सालय ने प्रतिष्ठित 'राष्ट्रीय अस्पत…

24 Sep 2026, 11:10

श्रवण मास राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता के परिणाम

कोटा। श्रवण मास आस्था प्रकृति एवं प्रेम का उत्सव विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए हैं। प्रतियोगिता समरस संस्थान साहित्य सृजन भ…

24 Sep 2026, 03:09

स्वदेशी के संकल्प के साथ नागरिक जागरूकता का माध्यम भी बनेगा स्वदेशी मेला — सांसद डॉ. रावत

उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के मंत्र ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘मेक इन इंडिया’ की अवधारणा को केंद्र में रखकर उदयपुर में 2 से 5 अक्टूबर तक चार दिव…

23 Sep 2026, 18:13