मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में मायभारत जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2027 में अधिकाधिक

मुख्य बिंदु
  • जिला कलक्टर श्रीमती अनुपमा जोरवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को मायभारत जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।
  • बैठक में जिले में मायभारत की विभिन्न गतिविधियों, युवाओं की सहभागिता तथा विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2027 के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई ।
  • जिला कलक्टर श्रीमती अनुपमा जोरवाल ने अधिकारियों एवं शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2027 में जैसलमेर जिले के अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
  • उन्होंने मायभारत पोर्टल पर युवाओं के अधिकाधिक पंजीकरण के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता एवं पंजीकरण अभियान चलाने के निर्देश दिए।
  • उन्होंने विशेष रूप से कॉलेज शिक्षा विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग को शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के माध्यम से विद्यार्थियों और युवाओं को मायभारत पोर्टल से जोड़ने पर जोर दिया।
WAf𝕏TGin✉🖨
जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में मायभारत जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

             जैसलमेर । जिला कलक्टर श्रीमती अनुपमा जोरवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को मायभारत जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिले में मायभारत की विभिन्न गतिविधियों, युवाओं की सहभागिता तथा विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2027 के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई ।

             जिला कलक्टर श्रीमती अनुपमा जोरवाल ने अधिकारियों एवं शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2027 में जैसलमेर जिले के अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मायभारत पोर्टल पर युवाओं के अधिकाधिक पंजीकरण के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता एवं पंजीकरण अभियान चलाने के निर्देश दिए।

           उन्होंने विशेष रूप से कॉलेज शिक्षा विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग को शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के माध्यम से विद्यार्थियों और युवाओं को मायभारत पोर्टल से जोड़ने पर जोर दिया। बैठक में कॉलेज शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, आईटीआई, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के प्रधानाचार्य तथा जिला उद्योग केंद्र, भारत स्काउट एंड गाइड आदि के संबंधित अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

           बैठक में युवाओं को मायभारत के माध्यम से उपलब्ध अवसरों से जोड़ने तथा जिले में युवा सहभागिता को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभागवार कार्ययोजना तैयार करने पर भी चर्चा की गई। जिला युवा अधिकारी मायभारत पंकज माड़ेचा ने बताया कि जिला स्तर के विकसित भारत यंग लीडर कार्यक्रम 2027 के अंतर्गत अक्टूबर एवं नवंबर 2026 में विकसित भारत युवा संसद, विकसित भारत चेंज ट्रेक कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा ।