मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 14 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C

खबरें खोजें

“बोध” के परिणाम

2539 परिणाम मिले

विश्व हृदय दिवस पर पीएमसीएच की ओर से, बीएसएफ कैंपस में चिकित्सा जागरूकता कार्यक्रम

उदयपुर। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 129 वीं वाहिनी (शौर्य चक्र बटालियन) कैम्पस में जवानों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए एक विशेष चिकित्स…

30 Sep 2026, 12:04

बच्चों आपको कोई डराए या कुछ गलत होता देखे सीधे मुझे बताएं— पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़

प्रतापगढ़। जिले की पीपलखूंट एवं सुहागपुरा पंचायत समितियों के जनजातीय एवं ग्रामीण अंचलों में गठित बाल संसद के बाल प्रतिनिधियों ने सोमवार को पहली बार जिला मुख्या…

29 Sep 2026, 17:49

प्रवासी दिनेश कुमार माली के उपन्यास का विमोचन

कोटा । सिरोही के प्रवासी राजस्थानी दिनेश कुमार माली के उपन्यास भारत रत्न के भागीदार: पवित्र मोहन प्रधान एवं उनकी अनूदित कृति भीम भोई की "स्तुति चिंतामणि" का वि…

29 Sep 2026, 17:33

सुरेश चंद्र गुप्ता स्मृति वेद मंत्र पाठ प्रतियोगिता में गूंजे वेद मंत्र

उदयपुर। आर्य समाज हिरणमगरी, उदयपुर द्वारा विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति के आधारभूत स्तंभ वेदों के प्रति जागृति लाने के उद्देश्य से अंतर विद्यालय स्तरीय सुर…

29 Sep 2026, 17:28

विषमता त्यागकर समता भाव अपनाना ही सच्चा जैनत्वःडॉ. सुरेंद्र मुनि

उदयपुर, 24 सितम्बर। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में देवेन्द्र धाम स्थित भगवान महावीर समवशरण में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए डॉ. …

29 Sep 2026, 14:32

पंचतत्वों से बना शरीर अंततः पंचतत्वों में ही विलीन होताःडॉ. सुरेंद्र मुनि

उदयपुर। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, कुम्हारवाड़ा के तत्वावधान में देवेंद्र धाम स्थित महावीर समवशरण में धर्मसभा आयोजित हुई। धर्मसभा को संबोधित करते ह…

28 Sep 2026, 16:46

निरोधात्मक गतिविधियां अपेक्षा के अनुरूप नही - नमित मेहता

उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने कहा कि प्रदेश सरकार की अपेक्षा के अनुरूप राजस्व लक्ष्य के तहत स्टेट की ग्रोथ गत वर्ष की तुलना में 20 प्रतिशत है जो संतोषजनक…

28 Sep 2026, 16:29

एमपीयूएटी: दो दिवसीय क्षेत्रीय अनुसंधान एवं प्रसार सलाहकार समिति रबी-2026 संभाग चतुर्थ-अ (IV-A) की बैठक का आयोजन

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के कृषि अनुसंधान केन्द्र, अनुसंधान निदेशालय में क्षेत्रीय अनुसंधान एवं प्रसार सलाहकार समिति,…

28 Sep 2026, 16:13

हल्दीघाटी और दिवेर की विजय गाथा से नई पीढ़ी को जोड़ने की जरूरत, ताकि डगमगाए न राष्ट्र का भरोसा — केन्द्रीय मंत्री शेखावत

उदयपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि भारतीय संस्कृति और सनातन सभ्यता में हर बार गिरकर वापस खड़े होने की अद्भुत सामर्थ्य…

26 Sep 2026, 16:43

जिन शासन की साधना से आत्मा बन सकती है परमात्मा

उदयपुर। वासुपूज्य मंदिर दादाबाड़ी में शनिवार को आयोजित नियमित व्याख्यान में साध्वी विद्युतप्रभा श्रीजी आदि ठाणा-6 ने श्रावक-श्राविकाओं को संबोधित करते हुए कहा क…

26 Sep 2026, 14:29

उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष पद पर आशीष मूंदड़ा निर्विरोध निर्वाचित

—अध्यक्ष पद प्रत्याशी अर्पित कालानी ने समाज को सर्वोपरि बता दिया समर्थन, अध्यक्ष बनते ही आशीष ने बनाया अपना महामंत्रीउदयपुर। उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन क…

26 Sep 2026, 11:07

उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष पद पर आशीष मूंदड़ा निर्विरोध निर्वाचित —अध्यक्ष पद प्रत्याशी अर्पित कालानी ने समाज को सर्वोपरि बता दिया समर्थन, अध्यक्ष बनते ही आशीष ने बनाया अपना महामंत्री उदयपुर, 25 सितम्बर। उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के आगामी सत्र 2026-2029 के लिए अध्यक्ष पद का चुनाव बुधवार को सिर्फ सर्व-सम्मति के साथ ही सम्पन्न नहीं हुआ, बल्कि सर्वसम्मति का यह अवसर ऐतिहासिक बन गया। दरअसल, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अर्पित कालानी ने पद से बड़ा संगठन है और संगठन से बड़ा समाज, कहते हुए आशीष मूंदड़ा के पक्ष में समर्थन देते हुए बिना किसी शर्त नामांकन उठा लिया। इसके बाद अशीष मूंदड़ा ने अध्यक्ष निर्वाचित होते ही कालानी को अपना महामंत्री मनोनीत किए जाने की घोषणा कर दी। मुख्य चुनाव अधिकारी भरत बाहेती एवं सह चुनाव अधिकारी तरुण असावा व राकेश काबरा ने बताया कि निर्धारित समय तक अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन प्राप्त हुए थे। पहला नामांकन युवा उद्यमी अर्पित कालानी पुत्र कैलाश कालानी और दूसरा नामांकन युवा समाजसेवी आशीष मूंदड़ा पुत्र ओम प्रकाश मुंदड़ा द्वारा दाखिल किया गया था। चुनाव प्रक्रिया ने अचानक तब ऐतिहासिक आदर्श मोड़ ले लिया जब नाम वापसी अवधि के दौरान अर्पित कालानी ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि पद से बड़ा संगठन है और संगठन से बड़ा समाज। उन्होंने समाज हित और संगठन की एकता को सर्वोपरि रखते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया और अपने प्रतिद्वंदी आशीष मूंदड़ा को अपना पूर्ण और बिना शर्त समर्थन प्रदान किया। उनके निर्णय का पूरे सभागार ने खड़े होकर तालियों से स्वागत किया। इस निर्णय ने यह सिद्ध कर दिया कि मतभेद हो सकते हैं, पर मनभेद कभी नहीं होना चाहिए। चुनाव के तुरंत बाद अपने प्रथम उद्बोधन में नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष आशीष मूंदड़ा ने कहा कि यह जीत उनकी अकेले की नहीं, यह पूरे युवा संगठन की एकता की जीत है। अर्पित कालानी ने जो अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत किया है, वे उसे कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि आगे भी चुनावों का परिणाम सर्वसम्मति से हो, ऐसा आदर्श प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाएगा। इसी के आशीष मूंदड़ा ने अर्पित कालानी को उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन (2026-2029) की नई कार्यकारिणी में महामंत्री के पद पर मनोनीत किया। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में रमेश बहेड़िया एवं जय बांगड़ उपस्थित रहे। साथ ही दक्षिणी राजस्थान माहेश्वरी युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राघव कोठारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महामंत्री को प्रदेश संगठन की ओर से बधाई दी और युवाओं से आव्हान किया कि वे एकजुट होकर समाज के लिए कार्य करें। इस अवसर पर जिला महिला संगठन की सचिव नीलम पेड़िवाल, कोषाध्यक्ष सरोज सोडाणी, महेश सेवा संस्थान के अध्यक्ष राजेश राठी, सचिव ललित माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष हितेश भदादा तथा नगर सभा के प्रचार प्रसार मंत्री महावीर चांडक सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन, जिला कार्यकारिणी के सदस्य एवं युवा साथी उपस्थित थे।

—अध्यक्ष पद प्रत्याशी अर्पित कालानी ने समाज को सर्वोपरि बता दिया समर्थन, अध्यक्ष बनते ही आशीष ने बनाया अपना महामंत्रीउदयपुर। उदयपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन क…

26 Sep 2026, 11:05