मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

बंद पेंशन पुनः प्रारम्भ कर पीड़ित को राहत दी

मुख्य बिंदु
  • मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।
  • अनूपगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 54 जीबी में बुधवार को ग्रामीणसेवा शिविर 2026 का आयोजन किया गया।
  • शिविर के दौरान सुखवंत कौर पत्नी श्री सतनाम सिंह की वृद्धावस्था पेंशन किन्हीं कारणों से बंद हो गई थी।
  • लाभार्थी वृहद एवं आर्थिक दृष्टि से कमजोर होने के कारण उन्हें दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा था।
  • पेंशन लम्बे समय से बंद रहने के कारण वार्षिक सत्यापन न होना दर्शाया गया।
  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए पंचायती राज विभाग से सत्यापन करवाकर विभागीय समन्वय द्वारा बंद पेंशन को पुनः प्रारम्भ करवा दिया गया।
WAf𝕏TGin🖨
बंद पेंशन पुनः प्रारम्भ कर पीड़ित को राहत दी

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं।

अनूपगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 54 जीबी में बुधवार को ग्रामीणसेवा शिविर 2026 का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान सुखवंत कौर पत्नी श्री सतनाम सिंह की वृद्धावस्था पेंशन किन्हीं कारणों से बंद हो गई थी।

लाभार्थी वृहद एवं आर्थिक दृष्टि से कमजोर होने के कारण उन्हें दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा था। पेंशन लम्बे समय से बंद रहने के कारण वार्षिक सत्यापन न होना दर्शाया गया।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए पंचायती राज विभाग से सत्यापन करवाकर विभागीय समन्वय द्वारा बंद पेंशन को पुनः प्रारम्भ करवा दिया गया।

पेंशन पुनः प्रारम्भ होने से लाभार्थी को आर्थिक संबल मिलेगा। लाभार्थी ने राजस्थान सरकार व जिला प्रशासन का कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया।