मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 23 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

सफाई कर्मचारियों की समस्याओं से नगर परिषद आयुक्त को करवाया अवगत

सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नगर परिषद आयुक्त से की मुलाकात

WAf𝕏TGin✉🖨
सफाई कर्मचारियों की समस्याओं से नगर परिषद आयुक्त को करवाया अवगत

श्रीगंगानगर। अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने सोमवार को नगर परिषद आयुक्त मिल्ख राज चुघ से मुलाकात कर सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया तथा समस्या निवारण की मांग की गई।सफाई कर्मचारी यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि तथा जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल ने नगर परिषद आयुक्त मिल्ख राज चुघ को सफाई कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत करवाते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों की वर्ष 2022 से की जा रही जीपीएफ कटौती के संबंध में जीपीएफ खाते खुलवाए जाएं ताकि कर्मचारियों की जमा राशि का उचित लेखा जोखा संधारित हो सके, सफाई कर्मचारियों का पे लेवल में समायोजन (लेवल-1 से लेवल-2) किया जाए, सफाई कर्मचारियों को 9-18-27 वर्ष की सेवा अवधि के आधार पर देय वेतनमान का लाभ नियमानुसार एवं समय पर प्रदान किया जाए, सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण एवं मृतक सफाई कर्मचारियों के आश्रितों के पारिवारिक पेंशन प्रकरण समय पर तैयार कर संबंधित विभाग को भिजवाए जाएं ताकि पेंशन शीघ्र प्रारंभ हो सके।

सर्दी के मौसम को देखते हुए सफाई कर्मचारियों के कार्य समय में परिवर्तन कर प्रातःकालीन हाजिरी का समय सुबह 06ः30 बजे से 09ः30 बजे तक तथा सायंकालीन हाजिरी का समय दोपहर 02ः30 बजे से शाम 05ः30 बजे तक निर्धारित किया जाए।नगर परिषद आयुक्त मिल्ख राज चुघ द्वारा उक्त मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने विश्वास दिलाया।

इस अवसर पर सफाई कर्मचारी यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष अनिल धारीवाल, श्रवण सारसर, दीपक चांवरिया मौजूद रहे।