मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

गांव 9 एएस-बी में जल जीवन मिशन की ऐतिहासिक उपलब्धि

मुख्य बिंदु
  • मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं।
  • इसका उदाहरण सोमवार को जिले के श्रीविजयनगर उपखण्ड की ग्राम पंचायत 10 एएस-बी में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में देखने को मिला।
  • जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव 9 एएस-बी में आज़ादी के बाद पहली बार घर-घर तक पाइपलाइन बिछाकर स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर ग्रामीणों द्वारा शिविर में राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया गया।
  • गांव के श्री वेदप्रकाश डूडी ने बताया कि पूर्व में ग्रामीणों को पेयजल के लिए विभिन्न स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब प्रत्येक परिवार को नल कनेक्शन के माध्यम से नियमित एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो रहा है।
  • इस योजना से ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है तथा स्वास्थय संबंधी समस्याओं में भी कमी आने की उम्मीद है।
WAf𝕏TGin🖨
गांव 9 एएस-बी में जल जीवन मिशन की ऐतिहासिक उपलब्धि

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं।

इसका उदाहरण सोमवार को जिले के श्रीविजयनगर उपखण्ड की ग्राम पंचायत 10 एएस-बी में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में देखने को मिला।

जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव 9 एएस-बी में आज़ादी के बाद पहली बार घर-घर तक पाइपलाइन बिछाकर स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर ग्रामीणों द्वारा शिविर में राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया गया।

गांव के श्री वेदप्रकाश डूडी ने बताया कि पूर्व में ग्रामीणों को पेयजल के लिए विभिन्न स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब प्रत्येक परिवार को नल कनेक्शन के माध्यम से नियमित एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो रहा है।

इस योजना से ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है तथा स्वास्थय संबंधी समस्याओं में भी कमी आने की उम्मीद है। गांव 9 एएस-बी में जल जीवन मिशन की यह उपलब्धि ग्रामीण विकास और जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसने “हर घर जल” के संकल्प को साकार किया है।