मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 30 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

विश्व मजदूर दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन

WAf𝕏TGin✉🖨
विश्व मजदूर दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन

श्रीगंगानगर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा जारी एक्शन प्लान माह मई 2026 के तहत विश्व मजदूर दिवस के उपलक्ष में 1 मई 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री रवि प्रकाश सुथार (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) श्रीगंगानगर के द्वारा बालाजी ब्रिक्स ईंट भट्टा मिर्जेवाला में जागरूकता शिविर का अयोजन किया गया।

इस जागरूता शिविर के दौरान एडीजे श्री सुथार द्वारा भट्टे पर कार्य करने वाले मजदूरों से वार्ता कर शिविर में उपस्थित श्रमिकों से मजदूरी, महिलाआंें एवं पुरुषों को समान वेतन, काम के निश्चित घंटे, श्रम कानून के अंतर्गत श्रमिकों के अधिकार, सुरक्षित कार्य परिस्थितियां, सामाजिक सुरक्षा लाभ, फस्र्ट एड किट, शिक्षा, बैठने, आश्रय की सुविधा, शौचालय सुविधा आदि की जानकारी लेने के साथ-साथ उपस्थित जन को विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर स्कीम आदि के बारे में विस्तार से बताया गया।

इसके साथ ही उपस्थित जन को नालसा (असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को कानूनी सेवाएं) योजना की भी जानकारी दी गई एवं नालासा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में बताया गया।

उक्त शिविर में एलएडीसी अमन चलाना, लेबर इंस्पेक्टर ममता सिहाग, बालाजी ब्रिक्स ईंट भट्टा मालिक भूपेंद्र सुथार आदि उपस्थित रहे।