मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

विद्यार्थियों ने नशा मुक्त साइक्लोथॉन के लिए उत्साहपूर्वक करवाया रजिस्ट्रेशन

6 दिसंबर को आयोजित होने वाली नशा मुक्त साइक्लोथॉन में भाग लेने का किया आह्वान

मुख्य बिंदु
  • नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत श्रीगंगानगर को नशे के अभिशाप से मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला कलक्टर डॉ.
  • अमित यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री हरीशंकर के नेतृत्व में चलाए जा रहे नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोनी एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहनपुरा में नशा मुक्त साइक्लोथॉन के लिए जागरूकता एवं रजिस्ट्रेशन कैंप आयोजित किए गए।
  • दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ साइक्लोथॉन में भाग लेने के लिए अपना पंजीकरण करवाया।
  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक श्री विरेन्द्र पाल सिंह के निर्देशानुसार कार्यशाला में श्री विक्रम ज्याणी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज, हर परिवार और प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।
  • आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी स्वयं आगे आए और नशे के विरुद्ध जागरूकता की मशाल लेकर अपने गांव, शहर और समाज में बदलाव का संदेश पहुंचाए।
WAf𝕏TGin✉🖨
विद्यार्थियों ने नशा मुक्त साइक्लोथॉन के लिए उत्साहपूर्वक करवाया रजिस्ट्रेशन

श्रीगंगानगर। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत श्रीगंगानगर को नशे के अभिशाप से मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री हरीशंकर के नेतृत्व में चलाए जा रहे नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोनी एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहनपुरा में नशा मुक्त साइक्लोथॉन के लिए जागरूकता एवं रजिस्ट्रेशन कैंप आयोजित किए गए।

दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ साइक्लोथॉन में भाग लेने के लिए अपना पंजीकरण करवाया।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक श्री विरेन्द्र पाल सिंह के निर्देशानुसार कार्यशाला में श्री विक्रम ज्याणी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज, हर परिवार और प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी स्वयं आगे आए और नशे के विरुद्ध जागरूकता की मशाल लेकर अपने गांव, शहर और समाज में बदलाव का संदेश पहुंचाए।

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि 6 दिसंबर को आयोजित होने वाली नशा मुक्त साइक्लोथॉन केवल साइकिल चलाने का आयोजन नहीं, बल्कि नशे के खिलाफ पूरे समाज की एकजुटता, संकल्प और इच्छाशक्ति का प्रतीक बनेगी।

जब हजारों युवा एक साथ सड़कों पर उतरेंगे तो उनकी साइकिल के पहिये केवल दूरी तय नहीं करेंगे, बल्कि समाज में जागरूकता, सकारात्मक सोच और नई उम्मीदों का संदेश भी पहुंचाएंगे।श्री ज्याणी ने बताया कि साइक्लोथॉन 2026 के लिए पंजीकरण प्रारंभ है।

इच्छुक प्रतिभागी https://fitganganagarsociety.in/cyclothon/register पर जाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने परिवार, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों को भी साइक्लोथॉन में शामिल होने के लिए प्रेरित करें, ताकि यह आयोजन जन आंदोलन का रूप ले सके।

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल एक दिन साइकिल चलाना नहीं, बल्कि पूरे वर्ष नशे के विरुद्ध जागरूकता की अलख जगाए रखना है। एक स्वस्थ युवा ही स्वस्थ परिवार और सशक्त राष्ट्र की नींव रख सकता है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि नशा नहीं, संस्कार चुनेंगे, नशा नहीं, स्वस्थ जीवन चुनेंगे। युवा शक्ति यदि ठान ले तो समाज में बड़ा बदलाव संभव है।