मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 30 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

लायंस क्लब सेन्टर का शपथ ग्रहण समारोह उत्साहपूर्वक सम्पन्न

श्रीगंगानगर। लायंस इंटरनेशनल के प्रांत 3233 ई-1 बी के रीजन-9 के लायंस क्लब श्रीगंगानगर सेन्टर का शपथ ग्रहण समारोह हर्षित-2026, सूरतगढ़ रोड

WAf𝕏TGin✉🖨
लायंस क्लब सेन्टर का शपथ ग्रहण समारोह उत्साहपूर्वक सम्पन्न

श्रीगंगानगर। लायंस इंटरनेशनल के प्रांत 3233 ई-1 बी के रीजन-9 के लायंस क्लब श्रीगंगानगर सेन्टर का शपथ ग्रहण समारोह हर्षित-2026, सूरतगढ़ रोड पर स्थित एक होटल में शनिवार रात उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ।

शपथ ग्रहण अधिकारी प्रांतपाल डॉ. आशुतोष वशिष्ठ ने अध्यक्ष मनोज मिढ्ढा, सचिव सचिन कुक्कड़, कोषाध्यक्ष अनिल पाहूजा व अन्य पदाधिकारियों दीपक वाट्स, आशीष अरोड़ा, श्याम गोस्वामी, केवल सचदेवा, परविंदर लूना, पंकज नागपाल, मनीष अरोड़ा, एलडी शर्मा, पवन शर्मा, सुनील सचदेवा, नरेश परनामी, प्रकाश जलंधरा को शपथ दिलवाई।

इस अवसर पर राजेश तनेजा, राजकुमार बाघला, संजीव मोंगा, लविश बाघला, लवली ठकराल, कमल भूतना, विक्की सोढ़ी, पवन माटा ने क्लब की सदस्यता ग्रहण की।

अध्यक्ष मनोज मिढ्ढा ने कहा कि इस वर्ष क्लब द्वारा मधुमेह जांच शिविर, अन्नदान, वस्त्रदान व गौसेवा जैसे सेवा कार्यों को प्रमुखता से किये जाएंगे।प्रांतपाल डॉ. आशुतोष वशिष्ठ व रीजन चेयरमैन दीपक वाट्स ने लायंस क्लब सेन्टर को सेवा कार्यों में अग्रणी बताया।

आशीष अरोड़ा ने पीड़ित मानव सेवा को ही सच्चा लायनवाद बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवृतमान अध्यक्ष श्यामसुंदर गोस्वामी ने की।

राजेश नागपाल ने ध्वज वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान से किया गया।

धीरज अरोड़ा ने फिल्मी गीतों से समा बांध दिया। मंच संचालन केवल सचदेवा व सोनाली अरोड़ा ने किया।

सचिव सचिन कुक्कड़ ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।