श्रीगंगानगर। शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए ‘द ग्राइनट फोरम’ नामक संस्था का गठन किया है। रजिस्ट्रेशन के बाद संस्था ने अपनी सामाजिक गतिविधियों का शुभारंभ आथ रक्तदान शिविर के आयोजन से किया। यह शिविर आज विनोबा बस्ती स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित किया गया, जिसमें शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
संस्था के अध्यक्ष पवन वधवा ने बताया कि शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। श्री ओम साईं ब्लड सेंटर, सेक्टर 17 मार्केट की टीम के सहयोग से कुल 42 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। उन्होंने कहा कि यह संस्था का पहला सामाजिक कार्यक्रम है और आगे भी स्वास्थ्य, शिक्षा तथा सामुदायिक सेवा से जुड़े कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उन्होंने संस्था के गठन पर प्रसन्नता व्यक्त की और सामाजिक कार्यों में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। मौके पर कमल चराया, सन्नी नागपाल, पार्षद अमनप्रदीपसिंह काहलों, नवाब खान, मोनू बजाज और संजय शर्मा का सम्मान भी किया गया।
संस्था के सचिव जितेंद्र सिंह जसूजा शैंकी ने बताया कि शीघ्र ही गवर्निंग काउंसिल का विस्तार किया जाएगा, ताकि संस्था के कार्य और व्यापक स्तर पर पहुंचाए जा सकें। उन्होंने कहा कि ‘द ग्राइनट फोरम’ का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ना और सामूहिक प्रयासों से सकारात्मक परिवर्तन लाना है।
शिविर में अध्यक्ष पवन वधवा, सचिव जितेंद्र जसूजा शैंकी, गवर्निंग काउंसिल के सदस्य अशोक भाटिया, गोपाल ठठई, जगीरचंद फरमा, राजीव नागपाल के साथ श्री ओम साईं ब्लड सेंटर के संचालक अंकित बवेजा, सुशील मल्होत्रा, राजेश वाटस, विशाल गौड़, दीपक मिड्ढा, दीपक वाटस, लक्की सेतिया, अरुण लूना, नीरज ठकुराल, गोरु धींगड़ा, ललित दत्ता, नरेंद्र चौधरी, गौरव मल्होत्रा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संस्था द्वारा भविष्य में और अधिक सामाजिक कार्यक्रमों की योजना बनाई जा रही है।
