मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

जनगणना 2027 ज्यादा से ज्यादा लोग स्व-गणना करें

मुख्य बिंदु
  • जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 1 मई से 15 जून 2026 के व्यापक रूप से स्व-गणना के विकल्प का उपयोग एवं व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये।
  • इसको लेकर जिला जनगणना अधिकारी एवं एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर निर्देशित किया है।
  • राज्य में जनगणना 2027 के प्रथम चरण अर्थात मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 16 मई से 14 जून 2026 तक किया जाना है।
  • साथ ही राज्य में स्व-गणना का विकल्प 1 मई से 15 मई 2026 तक खुला रहेगा।
  • इस महत्वपूर्ण कार्य को जनसहभागिता के साथ सफल बनाने के लिये आवश्यक है कि जन सामान्य इस प्रक्रिया के महत्व को समझते हुए सक्रिय रूप से इसमें सहयोग करें एवं ज्यादा से ज्यादा लोग स्व-गणना करें।
WAf𝕏TGin🖨

श्रीगंगानगर। जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 1 मई से 15 जून 2026 के व्यापक रूप से स्व-गणना के विकल्प का उपयोग एवं व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। इसको लेकर जिला जनगणना अधिकारी एवं एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर निर्देशित किया है।

राज्य में जनगणना 2027 के प्रथम चरण अर्थात मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 16 मई से 14 जून 2026 तक किया जाना है। साथ ही राज्य में स्व-गणना का विकल्प 1 मई से 15 मई 2026 तक खुला रहेगा।

इस महत्वपूर्ण कार्य को जनसहभागिता के साथ सफल बनाने के लिये आवश्यक है कि जन सामान्य इस प्रक्रिया के महत्व को समझते हुए सक्रिय रूप से इसमें सहयोग करें एवं ज्यादा से ज्यादा लोग स्व-गणना करें।

सभी जिला स्तरीय अधिकारी अपने विभाग स्तर पर नोडल अधिकारी की नियुक्ति करते हुए आप स्वयं के परिवार का एवं कार्यालय के अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों तथा ब्लाॅक व अधीनस्थ समस्त कार्यालयों में पदस्थापित कार्मिकों व उनके परिवार की स्वगणना करवाना सुनिश्चित करवाएं।

स्व-गणना की सूचना का गूगल शीट में प्रतिदिन सायं 4 बजे तक अद्यतन करना सुनिश्चित करेंगे।