मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 19 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

60 दिवसीय मेगा ड्राइव अभियान के अंतर्गत विधिक सेवा केन्द्र का शुभारंभ

ग्राम पंचायत हितधारकगण के साथ एडीजे ने की बैठक

WAf𝕏TGin✉🖨
60 दिवसीय मेगा ड्राइव अभियान के अंतर्गत विधिक सेवा केन्द्र का शुभारंभ

श्रीगंगानगर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा ग्रामीण, सामाजिक-आर्थिक रूप से कमजोर और पिछड़े क्षेत्रों के वंचित वर्गों के बीच कानूनी सेवाओं की बेहतर पहुंच के संबंध में 60 दिवसीय मेगा ड्राईव संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इस 60 दिवसीय मेगा ड्राइव के लिए चयनित ग्राम पंचायत, मिर्जेवाला में श्री रवि प्रकाश सुथार (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीगंगानगर द्वारा गुरूवार को ग्राम पंचायत के हितधारकगण यथा सरपंच, उपसरपंच, ग्राम सचिव, पीएलवी एवं अन्य हितधारकगण के साथ मेगाड्राइव अभियान के सुचारू संचालन के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में एडीजे श्री सुथार ने बताया कि मेगा ड्राइव के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नियोजित पीएलवी द्वारा विधिक सहायता, संस्थागत सहायता एवं नालसा की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत क्षेत्र के घर-घर में जाकर पात्र व्यक्तियों की पहचान करने तथा लाभ दिलाने में सहायता प्रदान करने का कार्य किया जायेगा।

इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत कार्यालय में नवसंचालित विधिक सेवा केन्द्र पर पीएलवी द्वारा उपस्थित रहकर भी सेवाएं प्रदान की जायेगी।

बैठक के उपरांत एडीजे श्री सुथार द्वारा सरपंच श्रीमती पुष्पा देवी, उपसरपंच श्रीमती शीतल देवी एवं अन्य हितधारकगण के साथ विधिक सेवा केन्द्र का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत हितधारकगण श्री जसवंत सिंह गोदारा, श्री संजीव सहानी, श्री कमलदीप, ग्राम सचिव श्री कमलेश कुमार तथा एलएडीसी चीफ श्री रोहताश यादव व अधिवक्ता श्री अमनदीप चलाना तथा पीएलवी श्रीमती रेणुबाला व श्रीमती सुनिता राजोरिया उपस्थित रहे।