मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 5 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता 1 जनवरी 2027 ईआरओ द्वारा किये जाने वाले कार्यों का कैलेण्डर जारी

श्रीगंगानगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जायेगा।

WAf𝕏TGin✉🖨

श्रीगंगानगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जायेगा।

इस दौरान ईआरओ द्वारा किये जाने वाले कार्यों का कैलेण्डर जारी किया गया है।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशों की पालना के लिये जिले के समस्त ईआरओ को निर्देशित किया जा चुका है।

आयोग के अनुसार 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के संबंध में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के स्तर पर किये जाने वाले कार्यों का तिथिवार कैलेण्डर जारी किया गया है।

उसी के अनुरूप ईआरओ मतदाता सूचियों का कार्य सम्पादित करेंगे।12 नवम्बर 2026 से पूर्व ऐसे भावी मतदाता जो 1 जनवरी 2027 को पात्र होंगे, उनके आवेदन लेना, आगामी अर्हता तिथि 1 अप्रैल 2027, 1 जुलाई तथा 1 अक्टूबर 2027 को पात्र होंगे, उनके अग्रिम आवेदन लिये जायेंगे।

पूर्व की तिथियों से संबंधित प्राप्त सभी लंबित दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण करेंगे।

मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों, प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर प्रक्रिया की जानकारी एवं बीएलए नियुक्ति के लिये प्रोत्साहित करेंगे।12 नवम्बर को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदाता सूची के प्रारूप की एक-एक प्रति सौंपना, दावों, आपत्तियों का प्रकाशन तथा निस्तारण, ईआरओ कार्यालय के सूचना पट्ट पर प्रदर्शित करना एवं आयोग द्वारा बताए गये कार्यों को समय-समय पर सम्पादित करना होगा।

4 जनवरी 2027 को अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन होगा।