मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

गांव कालियां में नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित

मुख्य बिंदु
  • अमित यादव व पुलिस अधीक्षक श्री हरीशंकर के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत गांव कालियां में नशे के खिलाफ जनजागरूकता की दिशा में नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
  • कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से श्री विक्रम ज्याणी ने बताया कि नशा एक ऐसा दुश्मन है, जो धीरे-धीरे इंसान के सपनों, परिवार और पूरे समाज को खोखला कर देता है।
  • विक्रम ज्याणी, सहीराम और लक्ष्या ज्याणी ने अपने जीवंत अभिनय से यह संदेश गहराई से पहुंचायां कि कैसे नशा एक व्यक्ति के जीवन को बर्बादी की ओर ले जाता हैै।
  • उन्होंने कहा कि अगर आपको अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करना है, तो नशे से दूर रहना होगा।
  • अंत में उपस्थित सभी ग्रामीणों ने एकजुट होकर शपथ ली कि हम नशा नहीं करेंगे और न ही किसी को करने देंगे।
  • हम अपने गांव, परिवार और भविष्य को नशे से बचाएंगे।
WAf𝕏TGin✉🖨
गांव कालियां में नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डाॅ. अमित यादव व पुलिस अधीक्षक श्री हरीशंकर के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत गांव कालियां में नशे के खिलाफ जनजागरूकता की दिशा में नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से श्री विक्रम ज्याणी ने बताया कि नशा एक ऐसा दुश्मन है, जो धीरे-धीरे इंसान के सपनों, परिवार और पूरे समाज को खोखला कर देता है। विक्रम ज्याणी, सहीराम और लक्ष्या ज्याणी ने अपने जीवंत अभिनय से यह संदेश गहराई से पहुंचायां कि कैसे नशा एक व्यक्ति के जीवन को बर्बादी की ओर ले जाता हैै। उन्होंने कहा कि अगर आपको अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करना है, तो नशे से दूर रहना होगा।

अंत में उपस्थित सभी ग्रामीणों ने एकजुट होकर शपथ ली कि हम नशा नहीं करेंगे और न ही किसी को करने देंगे। हम अपने गांव, परिवार और भविष्य को नशे से बचाएंगे। यह केवल एक नाटक नहीं था, बल्कि एक जागरूकता की क्रांति थी, जिसने हर दिल में एक नई उम्मीद, एक नई शुरुआत और एक नई दिशा जगा दी।