श्रीगंगानगर । वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगर परिषद पूर्व सभापति श्याम धारीवाल ने पंजाब में भाजपा-अकाली गठबंधन का स्वागत करते हुए कहा कि दोनों दलों का एक साथ आना पंजाब की तरक्की, आर्थिक मजबूती और आपसी भाईचारे के लिए महत्वपूर्ण है।
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सभापति श्याम धारीवाल ने कहा कि गठबंधन से पंजाब प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। भाजपा का पंजाब की राजनीति में अहम योगदान रहा है और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पार्टी का जनाधार कायम है।
गठबंधन के ऐलान से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। पंजाब को नशे की समस्या, बेरोजगारी और आर्थिक चुनौतियों से बाहर निकालने के लिए ठोस प्रयासों की जरूरत है।
भाजपा-अकाली गठबंधन को इन मुद्दों पर मिलकर काम करना चाहिए।
भाजपा-अकाली सरकार के कार्यकाल में अनुसूचित जाति समाज को उचित मान-सम्मान और राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिला था। श्याम धारीवाल ने उम्मीद जताई कि गठबंधन पंजाब प्रदेश के सभी वर्गों के हितों की रक्षा और विकास के लिए प्रभावी भूमिका निभाएगा।
