मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के यूनिफॉर्म राशि डीबीटी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आयोजित

मुख्य बिंदु
  • मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को यूनिफॉर्म की राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान किए जाने के संबंध में जयपुर से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के वीसी रूम से लाइव प्रसारण आयोजित किया गया।
  • कार्यक्रम में जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं सहित अन्य मौजूद रहे।
  • राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री निवास, जयपुर से किया गया, जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।
  • कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को यूनिफॉर्म राशि सीधे उनके खातों में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई।
  • जिला कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक श्री ऋषभ जैन, श्रीमती मुग्धा तथा महिला पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
  • कार्यक्रम के माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
WAf𝕏TGin✉🖨
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के यूनिफॉर्म राशि डीबीटी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आयोजित

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को यूनिफॉर्म की राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान किए जाने के संबंध में जयपुर से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के वीसी रूम से लाइव प्रसारण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं सहित अन्य मौजूद रहे।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री निवास, जयपुर से किया गया, जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को यूनिफॉर्म राशि सीधे उनके खातों में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई।

जिला कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक श्री ऋषभ जैन, श्रीमती मुग्धा तथा महिला पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई।