मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन की जिला कमेटी बैठक, आज से सदस्यता अभियान की शुरुआत

जिले में 20 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

मुख्य बिंदु
  • अखिल भारतीय ग्रामीण एवं खेत मजदूर यूनियन (एआईआरडब्ल्यूयू) की जिला कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज स्थानीय पंचायती धर्मशाला में आयोजित की गई।
  • बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जीतसिंह ने की, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने के लिए आगामी सदस्यता अभियान पर विस्तार से चर्चा हुई।
  • बैठक में निर्णय लिया गया कि 16 मार्च से 30 अप्रैल तक जिले भर में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और खेत मजदूरों के हितों की रक्षा करना और संगठन की पहुंच को बढ़ाना है।
  • बैठक में श्रीगंगानगर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल हुए।
  • इनमें श्रीकरनपुर, सादुलशहर, श्रीगंगानगर, लालगढ़ और सूरतगढ़ के प्रतिनिधि प्रमुख थे।
  • जिला सचिव पालाराम ने बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें पिछले वर्ष की उपलब्धियों, चुनौतियों और आगे की रणनीति पर प्रकाश डाला गया।
WAf𝕏TGin🖨
खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन की जिला कमेटी बैठक, आज से सदस्यता अभियान की शुरुआत

श्रीगंगानगर। अखिल भारतीय ग्रामीण एवं खेत मजदूर यूनियन (एआईआरडब्ल्यूयू) की जिला कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज स्थानीय पंचायती धर्मशाला में आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जीतसिंह ने की, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने के लिए आगामी सदस्यता अभियान पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 16 मार्च से 30 अप्रैल तक जिले भर में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और खेत मजदूरों के हितों की रक्षा करना और संगठन की पहुंच को बढ़ाना है।

बैठक में श्रीगंगानगर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल हुए। इनमें श्रीकरनपुर, सादुलशहर, श्रीगंगानगर, लालगढ़ और सूरतगढ़ के प्रतिनिधि प्रमुख थे।

जिला सचिव पालाराम ने बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें पिछले वर्ष की उपलब्धियों, चुनौतियों और आगे की रणनीति पर प्रकाश डाला गया।

रिपोर्ट में ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूरों के सामने आने वाली समस्याओं जैसे बेरोजगारी, नरेगा योजना की अनियमितताएं और नशाखोरी की बढ़ती समस्या पर विशेष जोर दिया गया।

जिलाध्यक्ष जीतसिंह ने बैठक में बताया कि सदस्यता अभियान के माध्यम से श्रीगंगानगर जिले में कम से कम 20 हजार नए सदस्य बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा-यह अभियान न केवल संगठन को मजबूत करेगा, बल्कि ग्रामीण युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने, पुरानी नरेगा योजना को पुनः चालू करने और नशे की लत के खिलाफ जागरूकता फैलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अभियान को पंचायत स्तर, तहसील स्तर और फिर जिला स्तर पर संरचित रूप से चलाया जाएगा, ताकि हर गांव तक पहुंच सुनिश्चित हो सके।

बैठक में यह भी तय किया गया कि जिलाध्यक्ष जीतसिंह और जिला सचिव पालाराम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीमें गांव-गांव जाकर संपर्क अभियान चलाएंगी।

इन टीमों का फोकस विशेष रूप से बेरोजगार युवाओं पर होगा, जिन्हें रोजगार की मांग के लिए संगठित किया जाएगा। साथ ही नरेगा योजना की पुरानी व्यवस्था को बहाल करने के लिए दबाव बनाने और नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया गया।

कार्यकर्ताओं ने सुझाव दिया कि इन मुद्दों पर जनसभाएं और जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं।बैठक में राज्य कमेटी सदस्य वकीलसिंह और पर्यवेक्षक के रूप में प्रदेशध्यक्ष दुर्गा स्वामी भी उपस्थित रहीं।

दुर्गा स्वामी ने विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं को संगठन में शामिल करने पर बल दिया। संगठन के पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरे जोश के साथ इस अभियान में योगदान दें।