श्रीगंगानगर । राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत श्रीगंगानगर जिले में पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार चौथे चरण में जिले की आठ पंचायत समितियों श्रीगंगानगर उत्तर, श्रीगंगानगर दक्षिण, सादुलशहर, अनूपगढ़, घडसाना, रायसिंहनगर, पदमपुर, श्रीकरणपुर के लिये पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य का मतदान 14 नवम्बर 2026 को होगा।
तीसरे और चौथे चरण की मतगणना 20 नवम्बर को होगी।पंचायती राज चुनाव के चौथे चरण के तहत जिले की श्रीगंगानगर उत्तर, श्रीगंगानगर दक्षिण, सादुलशहर, अनूपगढ़, घडसाना, रायसिंहनगर, पदमपुर, श्रीकरणपुर पंचायत समिति सदस्य के लिये 5 नवम्बर को संवीक्षा के बाद 6 नवम्बर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी का समय रहेगा।
6 नवम्बर को नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरन्त बाद अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्हों का आवंटन करते हुए अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जायेगा।
पंचायती राज चुनाव के चौथे चरण के तहत जिले की श्रीगंगानगर उत्तर, श्रीगंगानगर दक्षिण, सादुलशहर, अनूपगढ़, घडसाना, रायसिंहनगर, पदमपुर, श्रीकरणपुर पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य के लिये मतदान 14 नवम्बर 2026 को प्रातः 7 बजे से लेकर सायं 6 बजे तक होगा।
मतदान ईवीएम से होगा। तीसरे और चौथे चरण में शामिल पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य चुनाव की मतगणना 20 नवम्बर को प्रातः 8 बजे से आरम्भ होगी।