मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

ऊर्जा दक्षता कार्यों के प्रस्ताव आमंत्रित

मुख्य बिंदु
  • राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड जयपुर राज्य नामित एजेंसी होने के नाते वर्ष 2009 से प्रत्येक वर्ष राजस्थान ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार समारोह आयोजित कर रहा है।
  • इसका उद्देश्य उद्योग, भवनों, सरकारी विभागों, नगरपालिकाओं तथा व्यक्तिगत श्रेणियों में ऊर्जा दक्षता एवं ऊर्जा संरक्षण के लिये किये गये व्यवस्थित प्रयासों को सम्मानित करना है।
  • ऊर्जा दक्षता परियोजनाओं, जागरूक गतिविधियों, क्षमता निर्माण कार्यक्रमों आदि के माध्यम से भवन, उद्योग, नगरपालिका, कृषि, डिस्कॉम आदि क्षेत्रों में वित्तीय वर्ष के दौरान प्राप्त मापनीय ऊर्जा बचत के आधार पर ही संबंधित विभाग को राजस्थान ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के लिये पात्र माना जायेगा।
WAf𝕏TGin✉🖨

श्रीगंगानगर। राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम लिमिटेड जयपुर राज्य नामित एजेंसी होने के नाते वर्ष 2009 से प्रत्येक वर्ष राजस्थान ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार समारोह आयोजित कर रहा है। इसका उद्देश्य उद्योग, भवनों, सरकारी विभागों, नगरपालिकाओं तथा व्यक्तिगत श्रेणियों में ऊर्जा दक्षता एवं ऊर्जा संरक्षण के लिये किये गये व्यवस्थित प्रयासों को सम्मानित करना है।

ऊर्जा दक्षता परियोजनाओं, जागरूक गतिविधियों, क्षमता निर्माण कार्यक्रमों आदि के माध्यम से भवन, उद्योग, नगरपालिका, कृषि, डिस्कॉम आदि क्षेत्रों में वित्तीय वर्ष के दौरान प्राप्त मापनीय ऊर्जा बचत के आधार पर ही संबंधित विभाग को राजस्थान ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के लिये पात्र माना जायेगा।