मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

निर्वाचक जागरूकता मेला आयोजित

मुख्य बिंदु
  • रायसिंहनगर स्थित पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में निर्वाचक जागरूकता मेला-2026 का आयोजन किया गया।
  • कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री लखविंदर सिंह बराड़ के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
  • कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती वंदना शर्मा सीबीईओ रायसिंहनगर ने की तथा विशेष अतिथि श्रीमती विमला परिहार एसीबीईओ रायसिंहनगर रहीं।
  • मेले की समस्त गतिविधियाँ ईएलसी प्रभारी श्री रमेश कुमार पारीक एवं ब्लॉक स्वीप प्रभारी श्री भूपेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित की गईं।
  • विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता, निर्वाचन प्रश्नोत्तरी, निर्वाचन विषयक रंगोली, मतदाता आवेदन एवं संशोधन प्रपत्रों पर हैंड्स-ऑन अभ्यास तथा विभिन्न ऑनलाइन ऐप्स के माध्यम से उपलब्ध मतदाता सुविधाओं की जानकारी दी गई।
  • कार्यक्रम के अंत में सभी को जिम्मेदार एवं जागरूक मतदाता बनने की शपथ दिलाई गई।
WAf𝕏TGin🖨
निर्वाचक जागरूकता मेला आयोजित

श्रीगंगानगर। रायसिंहनगर स्थित पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में निर्वाचक जागरूकता मेला-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री लखविंदर सिंह बराड़ के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती वंदना शर्मा सीबीईओ रायसिंहनगर ने की तथा विशेष अतिथि श्रीमती विमला परिहार एसीबीईओ रायसिंहनगर रहीं।

मेले की समस्त गतिविधियाँ ईएलसी प्रभारी श्री रमेश कुमार पारीक एवं ब्लॉक स्वीप प्रभारी श्री भूपेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित की गईं।

विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता, निर्वाचन प्रश्नोत्तरी, निर्वाचन विषयक रंगोली, मतदाता आवेदन एवं संशोधन प्रपत्रों पर हैंड्स-ऑन अभ्यास तथा विभिन्न ऑनलाइन ऐप्स के माध्यम से उपलब्ध मतदाता सुविधाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के अंत में सभी को जिम्मेदार एवं जागरूक मतदाता बनने की शपथ दिलाई गई।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंच संचालन श्रीमती नीरूबाला एवं श्री सुशील कुमार द्वारा किया गया। समापन अवसर पर अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।