मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

नेतेवाला के ग्राम उत्थान शिविर में ग्रामीणों को किया योजनाओं से लाभान्वित

मुख्य बिंदु
  • राज्य सरकार के निर्देशानुसार शुक्रवार को भू-अभिलेख निरीक्षक वृत नेतेवाला में ग्राम उत्थान-2026 अभियान का आयोजन किया गया।
  • शिविर में उपस्थित विभागों के अधिकारियों द्वारा किसानों एवं पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
  • कृषि विभाग के श्री ताराचंद लिंबा सहायक कृषि अधिकारी ने मृदा स्वास्थ्य परीक्षण के फायदों व फसल बीमा की विस्तार से जानकारी देकर ग्रामीणों से इनका लाभ उठाने का आह्वान किया।
  • शिविर प्रभारी श्री आदराम नायक नायब तहसीलदार मिर्जेवाला ने बताया कि इस दौरान ग्रामीण विकास विभाग द्वारा वीबीजी राम जी का प्रचार-प्रसार किया गया।
  • पंचायती राज विभाग द्वारा 150 स्वामित्व कार्ड वितरण किये गये।
  • पशुपालन विभाग द्वारा 236 पशुओं का प्राथमिक उपचार, 2 कृत्रिम गर्भाधान, 80 फर्टीलिटी किट वितरण की गई।
WAf𝕏TGin✉🖨
नेतेवाला के ग्राम उत्थान शिविर में ग्रामीणों को किया योजनाओं से लाभान्वित

श्रीगंगानगर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार शुक्रवार को भू-अभिलेख निरीक्षक वृत नेतेवाला में ग्राम उत्थान-2026 अभियान का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित विभागों के अधिकारियों द्वारा किसानों एवं पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि विभाग के श्री ताराचंद लिंबा सहायक कृषि अधिकारी ने मृदा स्वास्थ्य परीक्षण के फायदों व फसल बीमा की विस्तार से जानकारी देकर ग्रामीणों से इनका लाभ उठाने का आह्वान किया।

शिविर प्रभारी श्री आदराम नायक नायब तहसीलदार मिर्जेवाला ने बताया कि इस दौरान ग्रामीण विकास विभाग द्वारा वीबीजी राम जी का प्रचार-प्रसार किया गया। पंचायती राज विभाग द्वारा 150 स्वामित्व कार्ड वितरण किये गये। पशुपालन विभाग द्वारा 236 पशुओं का प्राथमिक उपचार, 2 कृत्रिम गर्भाधान, 80 फर्टीलिटी किट वितरण की गई।

उन्होंने बताया कि सहकारिता विभाग द्वारा 14 नये सदस्य बनाए गए। सहकारी ऋण योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि विभाग द्वारा 66 मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण किये गये। 106 मिनी किट वितरण का सत्यापन किया गया। तारबंदी के 14 व डिग्गी के 32 आवेदनों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई। राजस्व पटवारियों ने 95 किसानों को किसान गिरदावरी ऐप डाउनलोड करवाकर जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि 5 पीएम सूर्य पंजीकरण, 16 युवा स्वरोजगार फार्म, खाला पुनर्निर्माण के 5 प्रार्थना पत्र, 20 िंकसान क्रेडिट कार्ड आवेदन पंजीकरण किए गए। भू-अभिलेख निरीक्षक वृत पर आयोजित शिविर में तुरंत लाभ प्राप्त होने पर लाभार्थियों ने माननीय मुख्यमंत्री आभार व्यक्त किया।

शिविर में प्रशासक श्रीमती अनिता ताखर, धर्मपाल सहारण भू-अभिलेख निरीक्षक, श्री हरीश मित्तल जीएम उद्योग, श्री नरेश कुमार मीणा एक्सईन जल संसाधन विभाग, श्री ताराचंद लिंबा सहायक कृषि अधिकारी, राजस्व पटवारी, कृषि पर्यवेक्षक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में जनप्रतिनिधिगण और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।