मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

ग्राम उत्थान शिविर में विद्या देवी को मिला पीएम योजना का लाभ

मुख्य बिंदु
  • मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले के गिरदावर सर्किल में आयोजित हो रहे ग्राम उत्थान शिविर आमजन के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं।
  • इन शिविरों में मौके पर आमजन की समस्याओं का समाधान होने के साथ उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो रही है।
  • राहत मिलने पर लाभार्थियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार का आभार जताया जा रहा है।
  • श्रीगंगानगर जिले के गिरदावर सर्किल मिर्जेवाला में ग्राम उत्थान शिविर आयोजित हुआ।
  • आयोजित शिविर में ग्राम पंचायत मिर्जेवाला निवासी श्रीमती विद्यादेवी पत्नी श्री भीमसेन को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर निर्माण करने पर गृह प्रवेश का प्रमाण सौंपा गया।
  • गृह प्रवेश करने पर लाभार्थी और उसके परिजनों ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।
WAf𝕏TGin✉🖨
ग्राम उत्थान शिविर में विद्या देवी को मिला पीएम योजना का लाभ

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले के गिरदावर सर्किल में आयोजित हो रहे ग्राम उत्थान शिविर आमजन के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। इन शिविरों में मौके पर आमजन की समस्याओं का समाधान होने के साथ उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो रही है। राहत मिलने पर लाभार्थियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार का आभार जताया जा रहा है।

श्रीगंगानगर जिले के गिरदावर सर्किल मिर्जेवाला में ग्राम उत्थान शिविर आयोजित हुआ। आयोजित शिविर में ग्राम पंचायत मिर्जेवाला निवासी श्रीमती विद्यादेवी पत्नी श्री भीमसेन को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर निर्माण करने पर गृह प्रवेश का प्रमाण सौंपा गया। गृह प्रवेश करने पर लाभार्थी और उसके परिजनों ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।