मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

जिला स्तरीय समन्वय एवं माॅनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित

मुख्य बिंदु
  • जिला स्तरीय समन्वय एवं माॅनिटरिंग समिति की बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर डाॅ.
  • मंजू की अध्यक्षता मेें कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।
  • बैठक में ब्लाॅकवार श्री अन्नपूर्णा रसोईयों के नवीन आवंटन संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
  • जिला कलक्टर ने ब्लाॅक वार अन्नपूर्णा रसोईयों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन अन्नपूर्णा रसोईयों का कार्यकाल पूर्ण हो गया है और जो नई रसोईयों का संचालन करना चाहते हैं, उनका नियमानुसार आवंटन किया जाये।
  • पूर्व में चल रही रसोईयों की खाने की गुणवत्ता, साफ-सफाई, पिछले रिकाॅर्ड को देखते हुए आवंटन किया जाये।
  • उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अन्नपूर्णा रसोई की नियमित माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिये।
WAf𝕏TGin✉🖨
जिला स्तरीय समन्वय एवं माॅनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित

श्रीगंगानगर। जिला स्तरीय समन्वय एवं माॅनिटरिंग समिति की बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर डाॅ. मंजू की अध्यक्षता मेें कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।

बैठक में ब्लाॅकवार श्री अन्नपूर्णा रसोईयों के नवीन आवंटन संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला कलक्टर ने ब्लाॅक वार अन्नपूर्णा रसोईयों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन अन्नपूर्णा रसोईयों का कार्यकाल पूर्ण हो गया है और जो नई रसोईयों का संचालन करना चाहते हैं, उनका नियमानुसार आवंटन किया जाये।

पूर्व में चल रही रसोईयों की खाने की गुणवत्ता, साफ-सफाई, पिछले रिकाॅर्ड को देखते हुए आवंटन किया जाये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अन्नपूर्णा रसोई की नियमित माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिये।

उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत सभी ईओ को साफ-सफाई व्यवस्था को नियमित बनाये रखने, शहरी समस्या समाधान शिविरों में प्राप्त प्रकरणों को नियमानुसार निस्तारण करने, गौशाला, रैन बसेरा के निरीक्षण करने के निर्देश दिये।

श्रीगंगानगर बस स्टैण्ड पर संचालित श्री अन्नपूर्णा रसोई में टोकन बढ़ाने के लिये संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये।

पौधारोपण, सौंदर्यकरण एवं सड़कों की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), बेसहारा पशुओं और श्वानों की समस्या को प्रभावी कार्य योजना बनाकर निस्तारित करने के निर्देश दिए।

बैठक में एडीएम प्रशासन श्री सुभाष कुमार, नगर परिषद आयुक्त श्री रविन्द्र यादव, ईओ सूरतगढ़ श्रीमती पूजा शर्मा, ईओ विजयनगर श्री मिलखराज, ईओ करणपुर श्री संदीप कुमार, ईओ पदमपुर श्री देवेन्द्र कौशिक, ईओ गजसिंहपुर श्री लाजपत बिश्नोई, ईओ सादुलशहर श्री मुकेश कुमार, ईओ अनूपगढ़, कोषाधिकारी श्री मनोज मोदी सहित अधिकारी उपस्थित रहे।