मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

एथोनॉल फैक्ट्री के संबंध में समिति का गठन

WAf𝕏TGin🖨

श्रीगंगानगर। पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा हनुमानगढ़ जिले के तहसील टीबी के गांव राठीखेड़ा के चक 5 आरके में स्थित एथेनॉल फैक्ट्री के संबंध में प्राप्त आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए फैक्ट्री में होने वाले संभावित भू-जल एवं प्रदूषण के परीक्षण को लेकर समिति का गठन किया है।
पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के शासन सचिव ने एक आदेश जारी कर समिति में संभागीय आयुक्त बीकानेर अध्यक्ष होंगे, विशिष्ट शासन सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को सदस्य सचिव, जिला कलक्टर हनुमानगढ़, श्री अरविंद अग्रवाल वरिष्ठ पर्यावरण अभियंता प्रदूषण नियंत्रण मण्डल, सूरज भान मुख्य अभियंता भू-जल को सदस्य बनाया गया है।