मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

2 सालः नव उत्थान-नई पहचान विकास प्रदर्शनी

विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने दूसरे दिन किया प्रदर्शनी का अवलोकन

मुख्य बिंदु
  • वर्तमान सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर ‘‘2 सालः नव उत्थान-नई पहचान, बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान‘‘ कार्यक्रमों की श्रृंखला में सूचना केन्द्र में आयोजित प्रदर्शनी का बुधवार को विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अवलोकन किया।
  • अनुपम धींगड़ा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नम्बर 4 की छात्राओं ने शिक्षिकाओं के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
  • इसी प्रकार महात्मा गांधी विद्यालय नम्बर 2 पुरानी आबादी की छात्राओं ने प्रदर्शनी को उत्साहपूर्वक देखा।
  • छात्राओं ने विभिन्न योजनाओं की ज्ञानवर्धक जानकारियों को अपने रजिस्टर में नोट किया।
  • प्रदर्शनी में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों व मेगा परियोजनाओं की जानकारी चित्रों के माध्यम से दिखाई गई है।
WAf𝕏TGin🖨
2 सालः नव उत्थान-नई पहचान विकास प्रदर्शनी

श्रीगंगानगर। वर्तमान सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर ‘‘2 सालः नव उत्थान-नई पहचान, बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान‘‘ कार्यक्रमों की श्रृंखला में सूचना केन्द्र में आयोजित प्रदर्शनी का बुधवार को विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अवलोकन किया।

अनुपम धींगड़ा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नम्बर 4 की छात्राओं ने शिक्षिकाओं के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसी प्रकार महात्मा गांधी विद्यालय नम्बर 2 पुरानी आबादी की छात्राओं ने प्रदर्शनी को उत्साहपूर्वक देखा।

छात्राओं ने विभिन्न योजनाओं की ज्ञानवर्धक जानकारियों को अपने रजिस्टर में नोट किया। प्रदर्शनी में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों व मेगा परियोजनाओं की जानकारी चित्रों के माध्यम से दिखाई गई है।

छात्राओं को वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक श्रीमती संदीप कौर, वरिष्ठ अध्यापक श्रीमती सविता तनेजा, व्याख्याता श्री विकासदीप चमड़िया, व्यावसायिक शिक्षक श्रीमती पूनम बिश्नाई ने प्रदर्शनी से संबंधित जानकारियां दी।