मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

76वीं सीनियर जिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप में लालगढ़ अकादमी और बॉल ब्रदर्स की शानदार जीत

श्रीगंगानगर। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन एवं बॉल ब्रदर्स बास्केटबॉल अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में ब्यानी चिल्ड्रन अकादमी स्कूल श्रीगंगानगर

WAf𝕏TGin✉🖨
76वीं सीनियर जिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप में लालगढ़ अकादमी और बॉल ब्रदर्स की शानदार जीत

श्रीगंगानगर। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन एवं बॉल ब्रदर्स बास्केटबॉल अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में ब्यानी चिल्ड्रन अकादमी स्कूल श्रीगंगानगर में आयोजित 76वीं सीनियर जिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप में रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं।प्रतियोगिता के दौरान कल आयोजित मैचों में मुख्य अतिथि के रूप में संजीव जी सारण उपस्थित रहे, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी उदय सारण के पिता एवं लेवल-1 क्रिकेट कोच हैं।

उनके साथ श्रीगंगानगर की जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शगुन मेहरा जी ने भी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

आयोजकों द्वारा दोनों अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।इस प्रतियोगिता के आयोजन में जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव कृष्ण जी विष्णोई एवं बॉल ब्रदर्स बास्केटबॉल अकादमी के अध्यक्ष सुधीर जाखड़ का विशेष एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

दोनों की सकारात्मक सोच और खेल के प्रति समर्पण से इस प्रतियोगिता का आयोजन संभव हो पाया है। उनका उद्देश्य जिले के युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करना, उनकी खेल प्रतिभा को निखारना तथा उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करवाना है।

बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और खेलों के विकास को लेकर की गई यह पहल सराहनीय है।प्रतियोगिता के कल खेले गए मुकाबलों में लालगढ़ अकादमी, जॉर्डन क्लब और बॉल ब्रदर्स की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।पहले मुकाबले में लालगढ़ अकादमी ने डीएवी कॉलेज की टीम को 74-51 के अंतर से पराजित किया।

लालगढ़ अकादमी की ओर से अरमान मटोरिया ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 22 अंक बनाए। वहीं डीएवी कॉलेज की ओर से निरंजन ने 20 अंकों का योगदान दिया।दूसरे मुकाबले में बॉल ब्रदर्स बास्केटबॉल अकादमी ने स्टेडियम की टीम को 68-46 से हराकर शानदार जीत हासिल की।

बॉल ब्रदर्स की ओर से संजू ने 17 अंक तथा सुधीर जाखड़ ने 13 अंक बनाकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।तीसरे मुकाबले में जॉर्डन क्लब श्रीगंगानगर ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एस एसएन क्लब पदमपुर को 57-21 से हराकर शानदार जीत दर्ज की ।प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न टीमें पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग ले रही हैं।

आगामी मुकाबले 6 नवंबर को खेले जाएंगे, जिनका विस्तृत कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा।इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य जिले में बास्केटबॉल खेल को बढ़ावा देना, युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना तथा उन्हें भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रोत्साहित करना है।