मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

शास्त्री बस्ती स्थित रैन बसेरे का एडीजे (सुथार) ने किया औचक निरीक्षण

मुख्य बिंदु
  • राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रविन्द्र कुमार (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, श्री रवि प्रकाश सुथार (एडीजे) श्रीगंगानगर द्वारा मंगलवार को राजकीय भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय के सामने, शास्त्री बस्ती, स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया गया।
  • इस दौरान रैन बसेरे में व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
  • रैन बसेरे में पुरूष व महिलाओं के लिए अलग-अलग रहने, स्नानघर व टॉयलेट की पृथक-पृथक व्यवस्था होना पाई गई।
  • रैन बसेरे में साफ-सफाई की भी उचित व्यवस्था मिली।
  • इस दौरान सर्दी से बचाव हेतु गर्म रजाई, कंबल इत्यादि होना पाये गये।
WAf𝕏TGin🖨
शास्त्री बस्ती स्थित रैन बसेरे का एडीजे (सुथार) ने किया औचक निरीक्षण

श्रीगांनगर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रविन्द्र कुमार (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव, श्री रवि प्रकाश सुथार (एडीजे) श्रीगंगानगर द्वारा मंगलवार को राजकीय भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय के सामने, शास्त्री बस्ती, स्थित रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया गया।

इस दौरान रैन बसेरे में व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। रैन बसेरे में पुरूष व महिलाओं के लिए अलग-अलग रहने, स्नानघर व टॉयलेट की पृथक-पृथक व्यवस्था होना पाई गई।

रैन बसेरे में साफ-सफाई की भी उचित व्यवस्था मिली। इस दौरान सर्दी से बचाव हेतु गर्म रजाई, कंबल इत्यादि होना पाये गये।

निरीक्षण के दौरान श्री सुथार ने मौके पर उपस्थित रैन बसेरा प्रभारी अरविन्द कुमार को निर्देशित किया कि श्रीगंगानगर मुख्यालय पर भीड़-भाड़ वाले स्थानों जैसे बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन व जिला राजकीय चिकित्सालय में अस्थाई रैन बसेरे खोले जावें ताकि कोई भी बेघर-बेसहारा व्यक्ति भयंकर सर्दी के मौसम में खुले में रहने के लिए बाध्य न हो व रैन बसेरों की लोकेशन बाबत व्यापक प्रचार-प्रसार किया जावे।

निरीक्षण के दौरान मौके पर नगरपरिषद की ओर से रैन बसेरा प्रभारी श्री अरविन्द कुमार, सफाई कर्मचारी रतनलाल व चौकीदार उपस्थित मिले।