मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

24 दिसम्बर तक लगेंगे ग्रामीण समस्या समाधान शिविर

प्रत्येक भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त पर आयोजित होंगे शिविर

मुख्य बिंदु
  • राज्य सरकार के निर्देशानुसार वर्तमान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर ग्रामीण समस्या समाधान शिविर 16 से 24 दिसम्बर तक प्रत्येक भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त पर आयोजित होंगे।
  • मंजू ने अभियान के सफल क्रियान्वयन, मॉनिटरिंग एवं समीक्षा के लिये दिशा-निर्देश जारी किये हैं।
  • ग्रामीण शिविरों के लिये श्रीमती स्वाति गुप्ता सहायक कलक्टर एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट को जिला नोडल अधिकारी, संयुक्त निदेशक डीओआईटी श्री दुष्यंत जैन को तकनीकी प्रभारी अधिकारी जो पोर्टल पर शिविर कार्यक्रम एवं रिपोर्ट का संकलन करेंगे।
  • श्री जयप्रकाश शर्मा प्रोग्रामर को सहायक तकनीकी प्रभारी, श्री अनिल कुमार शाक्य सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी को मीडिया प्रभारी तथा तहसीलदार भू-अभिलेख श्री राहुल को प्रभारी समन्वय सेल बनाया गया है।
  • शिविर प्रातः 10 से 5 बजे तक आयोजित होंगे।
  • शिविर भू-अभिलेख निरीक्षक मुख्यालय पर पंचायत भवन, विद्यालय भवन या आईटी केन्द्र या उपलब्ध सार्वजनिक स्थानों पर किया जायेगा।
WAf𝕏TGin✉🖨

श्रीगंगानगर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार वर्तमान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर ग्रामीण समस्या समाधान शिविर 16 से 24 दिसम्बर तक प्रत्येक भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त पर आयोजित होंगे। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने अभियान के सफल क्रियान्वयन, मॉनिटरिंग एवं समीक्षा के लिये दिशा-निर्देश जारी किये हैं।

ग्रामीण शिविरों के लिये श्रीमती स्वाति गुप्ता सहायक कलक्टर एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट को जिला नोडल अधिकारी, संयुक्त निदेशक डीओआईटी श्री दुष्यंत जैन को तकनीकी प्रभारी अधिकारी जो पोर्टल पर शिविर कार्यक्रम एवं रिपोर्ट का संकलन करेंगे।

श्री जयप्रकाश शर्मा प्रोग्रामर को सहायक तकनीकी प्रभारी, श्री अनिल कुमार शाक्य सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी को मीडिया प्रभारी तथा तहसीलदार भू-अभिलेख श्री राहुल को प्रभारी समन्वय सेल बनाया गया है।

शिविर प्रातः 10 से 5 बजे तक आयोजित होंगे। शिविर भू-अभिलेख निरीक्षक मुख्यालय पर पंचायत भवन, विद्यालय भवन या आईटी केन्द्र या उपलब्ध सार्वजनिक स्थानों पर किया जायेगा।

शिविर व्यवस्था ग्राम पंचायत द्वारा की जायेगी।