मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

उपतहसील स्तर से शासन सचिवालय तक आईटी कर्मियों की कार्य-भूमिका

मुख्य बिंदु
  • राजस्थान अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री कपिल चौधरी ने सोमवार को राजस्थान सरकार के राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री हेमंत जी मीणा से शिष्टाचार मुलाकात कर राजस्व विभाग में आईटी कैडर की आवश्यकता के संबंध में विस्तृत कार्यात्मक औचित्य रिपोर्ट प्रस्तुत की।
  • श्री चौधरी ने माननीय मंत्री महोदय को अवगत करवाया कि जिस तीव्र गति से विभाग ऑनलाइन सेवाओं की ओर अग्रसर हो रहा है, उसी अनुरूप राज्य के नागरिकों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ प्रदान करने के लिए आईटी विशेषज्ञ कर्मियों के पदों का सृजन अत्यंत आवश्यक है।
  • उन्होंने उपतहसील स्तर से लेकर शासन सचिवालय तक आईटी कर्मियों की कार्य-भूमिका, आवश्यकता एवं कार्यात्मक औचित्य को विस्तार से बताते हुए रिपोर्ट सौंपी।
WAf𝕏TGin✉🖨
उपतहसील स्तर से शासन सचिवालय तक आईटी कर्मियों की कार्य-भूमिका

श्रीगंगानगर। राजस्थान अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री कपिल चौधरी ने सोमवार को राजस्थान सरकार के राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री हेमंत जी मीणा से शिष्टाचार मुलाकात कर राजस्व विभाग में आईटी कैडर की आवश्यकता के संबंध में विस्तृत कार्यात्मक औचित्य रिपोर्ट प्रस्तुत की।

श्री चौधरी ने माननीय मंत्री महोदय को अवगत करवाया कि जिस तीव्र गति से विभाग ऑनलाइन सेवाओं की ओर अग्रसर हो रहा है, उसी अनुरूप राज्य के नागरिकों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ प्रदान करने के लिए आईटी विशेषज्ञ कर्मियों के पदों का सृजन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उपतहसील स्तर से लेकर शासन सचिवालय तक आईटी कर्मियों की कार्य-भूमिका, आवश्यकता एवं कार्यात्मक औचित्य को विस्तार से बताते हुए रिपोर्ट सौंपी।

साथ ही, एक अन्य ज्ञापन में श्री चौधरी ने राजस्व विभाग अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों में पूर्व में सृजित आईटी कर्मियों के वे जो तकनीकी कारणों से आईटी कैडर में नहीं जुड़ पाए, उन्हें DOIT&C कैडर से जोड़ने हेतु वित्त विभाग द्वारा नई आईडी जारी किए जाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

माननीय मंत्री महोदय ने दोनों ही ज्ञापनों को सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए, विभागीय अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश प्रदान किए।