मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

माननीय मुख्यमंत्री 5 दिसम्बर को श्रीगंगानगर में गंगनहर शताब्दी समारोह कार्यक्रम में होंगे सम्मिलित

मुख्य बिंदु
  • माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा 5 दिसम्बर 2025 को एक दिवसीय दौरे पर श्रीगंगानगर आयेंगे।
  • प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार 5 दिसम्बर को प्रातः 11.
  • 30 बजे जयपुर से विशेष विमान से रवाना होकर दोपहर 12.
  • 20 बजे सूरतगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
  • 25 बजे सूरतगढ़ से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12.
  • 45 बजे साधुवाली श्रीगंगानगर पहुंचेंगे।
WAf𝕏TGin✉🖨
माननीय मुख्यमंत्री 5 दिसम्बर को श्रीगंगानगर में गंगनहर शताब्दी समारोह कार्यक्रम में होंगे सम्मिलित

श्रीगंगानगर। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा 5 दिसम्बर 2025 को एक दिवसीय दौरे पर श्रीगंगानगर आयेंगे।

प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार 5 दिसम्बर को प्रातः 11.30 बजे जयपुर से विशेष विमान से रवाना होकर दोपहर 12.20 बजे सूरतगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 12.25 बजे सूरतगढ़ से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12.45 बजे साधुवाली श्रीगंगानगर पहुंचेंगे।

12.55 बजे गाजर मंडी साधुवाली पहुंचकर 2.20 बजे तक गंगनहर शताब्दी समारोह, गाजर मंडी साधुवाली श्रीगंगानगर में भाग लेंगे। दोपहर 2.30 बजे हेलीपेड साधुवाली से रवाना होकर 2.50 बजे सूरतगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

2.55 बजे सूरतगढ़ से फलोदी के लिये प्रस्थान करेंगे।