मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

बाल वाहिनियों का नियमानुसार हो संचालनः एडीजे श्री सुथार

जिला परिवहन अधिकारी व जिला शिक्षा अधिकारी को दिये निर्देश

मुख्य बिंदु
  • राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा स्कूलों में संचालित बाल वाहिनियों के नियमानुसार संचालन हेतु चैकलिस्ट अनुसार निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये हैं।
  • इसकी पालना में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री रवि प्रकाश सुथार सचिव, (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) श्रीगंगानगर की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया।
  • बैठक के दौरान जिला परिवहन अधिकारी श्री देवानंद, ट्रेफिक इन्चार्ज श्रीमती राजेश, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सत्यप्रकाश टेलर उपस्थित रहे।
  • बैठक में एडीजे श्री सुथार ने बताया कि बैठक का उद्देश्य बाल वाहिनियों के निरीक्षण हेतु रूपरेखा व कार्य योजना बनाई जानी है।
  • माननीय रालसा, जयपुर द्वारा बाल वाहिनियों में क्षमता से अधिक बच्चे ठूंसने की खबरों पर संज्ञान लिया है।
WAf𝕏TGin🖨
बाल वाहिनियों का नियमानुसार हो संचालनः एडीजे श्री सुथार

श्रीगंगानगर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा स्कूलों में संचालित बाल वाहिनियों के नियमानुसार संचालन हेतु चैकलिस्ट अनुसार निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये हैं।

इसकी पालना में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री रवि प्रकाश सुथार सचिव, (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) श्रीगंगानगर की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के दौरान जिला परिवहन अधिकारी श्री देवानंद, ट्रेफिक इन्चार्ज श्रीमती राजेश, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सत्यप्रकाश टेलर उपस्थित रहे।

बैठक में एडीजे श्री सुथार ने बताया कि बैठक का उद्देश्य बाल वाहिनियों के निरीक्षण हेतु रूपरेखा व कार्य योजना बनाई जानी है। माननीय रालसा, जयपुर द्वारा बाल वाहिनियों में क्षमता से अधिक बच्चे ठूंसने की खबरों पर संज्ञान लिया है।

बाल वाहिनियों के सुचारू रूप से संचालन व विद्यार्थियों के जीवन को किसी भी प्रकार की हानि नहीं हो, इसके क्रियान्वयन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को यह निर्देश दिये कि जिले के समस्त स्कूलों को इस आशय का पत्र जारी कर बाल वाहिनियों की सुरक्षा व निरीक्षण के सम्बंध में समस्त मानकों की पालना कराये जाने के निर्देश जारी किये जावें।

बैठक में उपस्थित विभागों के अधिकारियों को बाल वाहिनियों के औचक निरीक्षण की रूपरेखा तैयार करने हेतु निर्देश दिये गये।

बैठक के दौरान जिला परिवहन अधिकारी व ट्रेफिक इन्चार्ज ने यह सुझाव दिया कि स्कूलों में अव्यवस्क बच्चे खुद के वाहन से स्कूल आते हैं, जिससे दुर्घटना घटित होने की संभावना बनी रहती है। एडीजे श्री सुथार ने अभिभावकों से यह अपील की है कि वे स्कूल जाने वाले अपने बच्चों को खुद के वाहन से स्कूल जाने की अनुमति ना दी जावे।

राष्ट्रीय बाल दिवस पर किया जागरूकता शिविर का आयोजन राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) श्रीगंगानगर के निर्देश पर जिला विधिक सचिव श्री रवि प्रकाश सुथार सचिव, (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) श्रीगंगानगर व चीफ रोहताश यादव द्वारा शुक्रवार को राष्ट्रीय बाल दिवस के उपलक्ष पर महात्मा गॉंधी माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर एडीजे ने उपस्थित बच्चों को बाल अधिकारों, नालसा व रालसा की जन कल्याणकारी की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय के बच्चों के मध्य भारतीय संस्कृति को जीवित रखने हेतु विभिन्न वेशभूषा का प्रदर्शन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री तरूण गुप्ता, अध्यापक इन्द्र अरोड़ा व श्री राधा कृष्ण द्वारा उक्त शिविर के आयोजन में सहयोग प्रदान किया।