मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

विधायक श्री बिहाणी ने किया नगर विकास न्यास के पौधा रोपण वाहन का शुभारम्भ

मुख्य बिंदु
  • नगर विकास न्यास द्वारा हरियाली एक्सप्रेस (पौधा रोपण वाहन) का शुभारम्भ शुक्रवार को गंगानगर विधायक श्री जयदीप बिहाणी द्वारा किया गया।
  • नगर विकास न्यास सचिव श्री अशोक असीजा ने बताया कि कार्यक्रम के अन्तर्गत वार्ड नम्बर 41 में पौधारोपण की शुरूआत की गई।
  • हरियाली एक्सप्रेस द्वारा नगर विकास न्यास क्षेत्र में निवासरत अथवा भूखण्ड़धारियों द्वारा नगर विकास न्यास कार्यालय में इससे संबंधित प्रार्थना पत्र देने पर वह पौधों की देखरेख स्वयं के स्तर पर करेंगे।
  • उन्होंने बताया कि इस योजना में पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर न्यास की टीम को अपने वाहन द्वारा (हरियाली एक्सप्रेस) भेजकर निःशुल्क पौधारोपण कराया जाएगा।
  • माननीय मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार जिले में हरियालो राजस्थान के तहत पौधारोपण करवाया जाएगा।
WAf𝕏TGin🖨
विधायक श्री बिहाणी ने किया नगर विकास न्यास के पौधा रोपण वाहन का शुभारम्भ

श्रीगंगानगर। नगर विकास न्यास द्वारा हरियाली एक्सप्रेस (पौधा रोपण वाहन) का शुभारम्भ शुक्रवार को गंगानगर विधायक श्री जयदीप बिहाणी द्वारा किया गया।

नगर विकास न्यास सचिव श्री अशोक असीजा ने बताया कि कार्यक्रम के अन्तर्गत वार्ड नम्बर 41 में पौधारोपण की शुरूआत की गई। हरियाली एक्सप्रेस द्वारा नगर विकास न्यास क्षेत्र में निवासरत अथवा भूखण्ड़धारियों द्वारा नगर विकास न्यास कार्यालय में इससे संबंधित प्रार्थना पत्र देने पर वह पौधों की देखरेख स्वयं के स्तर पर करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस योजना में पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर न्यास की टीम को अपने वाहन द्वारा (हरियाली एक्सप्रेस) भेजकर निःशुल्क पौधारोपण कराया जाएगा। माननीय मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार जिले में हरियालो राजस्थान के तहत पौधारोपण करवाया जाएगा।