मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

सुर्योदय नगरी सेवा समिती गौशाला एवं नंदीशाला गौशाला़ का किया निरक्षणः डॉ. बेरवाल

मुख्य बिंदु
  • पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के अंतर्गत कार्यरत पशु विज्ञान केंद्र, सूरतगढ़ प्रभारी अधिकारी डॉ.
  • राजकुमार बेरवाल नें सुर्योदय नगरी सेवा समिती गौशाला का शुक्रवार को निरक्षण किया।
  • गौशाला अध्यक्ष राजाराम गोदारा के द्वारा डॉ.
  • राजकुमार बेरवाल को गौशाला का भ्रमण करवाया गया।
  • राजकुमार बेरवाल ने बिमार पशुओं की अलग से व्यवस्था करने तथा आइसोलेशन वार्ड बनाने के साथ ही पशुओं को समय-समय पर टिकाकरण करवाने तथा कृमिनाशक दवाईया के बारे में जानकारी दी।
  • बेरवाल ने शिव नन्दी गौशाला का भ्रमण किया जहां नन्दीशाला के अध्यक्ष डॉ.
WAf𝕏TGin🖨
सुर्योदय नगरी सेवा समिती गौशाला एवं नंदीशाला गौशाला़ का किया निरक्षणः डॉ. बेरवाल

श्रीगंगानगर। पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के अंतर्गत कार्यरत पशु विज्ञान केंद्र, सूरतगढ़ प्रभारी अधिकारी डॉ. राजकुमार बेरवाल नें सुर्योदय नगरी सेवा समिती गौशाला का शुक्रवार को निरक्षण किया। गौशाला अध्यक्ष राजाराम गोदारा के द्वारा डॉ. राजकुमार बेरवाल को गौशाला का भ्रमण करवाया गया।

डॉ. राजकुमार बेरवाल ने बिमार पशुओं की अलग से व्यवस्था करने तथा आइसोलेशन वार्ड बनाने के साथ ही पशुओं को समय-समय पर टिकाकरण करवाने तथा कृमिनाशक दवाईया के बारे में जानकारी दी।

इसके पश्चात डॉ. बेरवाल ने शिव नन्दी गौशाला का भ्रमण किया जहां नन्दीशाला के अध्यक्ष डॉ. अनिल धानुका द्वारा नन्दीशाला में हो रहे कार्यो के बारे में अवगत करवाया गया।

डॉ. बेरवाल नें नन्दीशाला में गोबर गैंस प्लांट तथा गोबर के द्वारा कैंचुआ खाद तैयार करने के बारे में सुझाव दिये। उन्होंने अच्छी नस्ल के नंदी को अलग करके उनके द्वारा नस्ल सुधार कार्यक्रम के तहत सीमन बैंक स्थापित करने के सुझाव दिया।

अध्यक्ष राजाराम गोदारा द्वारा डॉण् बेरवाल का आभार व्यक्त किया गया।

इस दौरान सुर्योदय नगरी गौशाला में लादुराम दहिया, करतार सिंह हुड्डा, मदन लाल, कृष्ण बेलाण, रामचन्द्र, भागीरथ सहित शिव नन्दी गौशाला में पशुधन निरिक्षक मुकेश बुडानिया, राणजीत, रमेश कस्वां, जुम्मे खान, छिन्दर राम आदि मौजुद रहे।