मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

मच्छरो के प्रकोप से निजात दिलाने के लिए आयुक्त रविन्द्र यादव को सौंपा ज्ञापन

WAf𝕏TGin✉🖨
मच्छरो के प्रकोप से निजात दिलाने के लिए आयुक्त रविन्द्र यादव को सौंपा ज्ञापन

वार्ड नंबर 8 के निवर्तमान पार्षद बंटी वाल्मीकि ने शहर में बढ़ते मच्छरो के प्रकोप से शहर कि जनता को निजात दिलाने के लिए आज नगरपरिषद आयुक्त रविन्द्र यादव को ज्ञापन सौंपा निवर्तमान पार्षद बंटी वाल्मीकि ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि शहर में मच्छरो का बहुत भारी प्रकोप बढ़ रहा है डेंगू मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने कि भयंकर आशंका है यदि जल्द ही मच्छरो के प्रकोप पर काबू नही पाया गया तो स्वास्थ्य कि दृष्टि से ये बड़ी समस्या बनकर सामने आएगी शहर के दूकानदारों से लेकर आमजन बहुत परेशान है जिस क्षेत्र में गंदे पानी के गड्डे है उन इलाको कि स्थिती बहुत ही भयावक हो रही है बंटी वाल्मीकि ने आयुक्त से मांग की कि शहर में मच्छर मार दवाई का छिड़काव किया जावे और फॉगिंग मशीन से फॉगिंग कि जाए नालियों में काला तेल छिड़का जाए जिससे आमजन को राहत मिल सके