मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

सफलता की कहानी-2 शिविर में मिला ग्रामीणों को पट्टा, जताया राज्य सरकार का आभार

मुख्य बिंदु
  • माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित हुए, जिनमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों को राहत मिली।
  • राहत मिलने पर लाभार्थियों ने माननीय मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार का आभार जताया।
  • इसी क्रम में श्रीकरणपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मलकाना कलां में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित हुआ।
  • इस दौरान पंचायती राज विभाग द्वारा शिविर में वंचित परिवारों में पट्टों का वितरण किया।
  • पट्टा प्राप्त करने के पश्चात श्री मनजीत सिंह, श्रीमती जसवीर कौर, श्रीमती जगीर कौर, श्री गुरचरण सिंह, श्री सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि अभी तक पट्टा नहीं होने से उन्हें पेयजल और विद्युत कनेक्शन लेने में परेशानी आ रही थी।
  • साथ ही बैंक से लोन भी नहीं मिल पा रहा था, जिससे समस्या आ रही थी, परन्तु अब माननीय मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पट्टा बन गया है।
WAf𝕏TGin✉🖨
सफलता की कहानी-2 शिविर में मिला ग्रामीणों को पट्टा, जताया राज्य सरकार का आभार

श्रीगंगानगर। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित हुए, जिनमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों को राहत मिली। राहत मिलने पर लाभार्थियों ने माननीय मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार का आभार जताया।

इसी क्रम में श्रीकरणपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मलकाना कलां में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित हुआ। इस दौरान पंचायती राज विभाग द्वारा शिविर में वंचित परिवारों में पट्टों का वितरण किया।

पट्टा प्राप्त करने के पश्चात श्री मनजीत सिंह, श्रीमती जसवीर कौर, श्रीमती जगीर कौर, श्री गुरचरण सिंह, श्री सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि अभी तक पट्टा नहीं होने से उन्हें पेयजल और विद्युत कनेक्शन लेने में परेशानी आ रही थी।

साथ ही बैंक से लोन भी नहीं मिल पा रहा था, जिससे समस्या आ रही थी, परन्तु अब माननीय मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से पट्टा बन गया है। अब हम सरकार की सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।

ग्रामीणों द्वारा पट्टा मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार का आभार जताया गया।